विश्वभर में इंडियन प्रीमियर लीग की सफलता को देखते हुए इस बार भारत में विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत होगी जिसमें आईपीएल की तरह भारतीय और विदेशी महिला खिलाड़ी खेलती हुई नजर आएंगी। बीते दिन (13 फरवरी) को मुंबई में इस टूर्नामेंट के पहले सीजन के लिए एक ऑक्शन का आयोजन हुआ जिसमें पांचों फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को ऊपर बोली लगाकर उन्हें खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने ऑक्शन में कुल 18 खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें भारतीय खिलाड़ी जेमिमा रॉड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) और राधा यादव (Radha Yadav) के नाम भी शामिल हैं। इस बीच इन दोनों खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल करने के बाद, फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें ये दोनों खिलाड़ी नजर आ रही हैं।बता दें कि 22 वर्षीय जेमिमा रॉड्रिग्स को दिल्ली ने ऑक्शन में 2 करोड़ 20 लाख की मोटी रकम खर्च करके खरीदा, वहीं राधा यादव को टीम का हिस्सा बनाने के लिए फ्रेंचाइजी ने 40 लाख रूपये की राशि खर्च की। यह दोनों खिलाड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। इन दोनों के टीम में शामिल होने पर दिल्ली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है जिसमें जेमिमा और राधा बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म मुन्ना भाई M.B.B.S के गाने पर लिप सिंक करती नजर आ रहीं हैं और कुछ समय के लिए स्मृति मंधाना भी वीडियो में दिखती हैं।वीडियो को साझा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने कैप्शन में लिखा,फिर एक दिन हमारे कैपिटल यूनिवर्स में जेमी और राधा आई। View this post on Instagram Instagram PostWPL में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा पहला मैचगौरतबल है कि विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सत्र के लिए शेड्यूल की घोषणा 14 फरवरी को हुई। टूर्नामेंट का पहला मैच 4 मार्च को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वहीं फाइनल मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा।