देविशा शेट्टी ने शेयर की प्यारी तस्वीरें, फैन ने सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म का किया जिक्र; कही बड़ी बात

सूर्यकुमार यादव
देविशा शेट्टी और सूर्यकुमार यादव की तस्वीर (photo credit: instagram/devishashetty_)

Fan comment on Devisha Shetty post: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला कुछ समय से खामोश है। वर्ल्ड कप टी20 2024 में सूर्यकुमार के एक कैच ने पूरा मैच पलट दिया, जिसके फैंस कभी नहीं भूल सकते। हालांकि, इसके बाद से उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं आए हैं। निजी जिंदगी में, सूर्यकुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वहीं उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी किसी से कम नहीं हैं। देविशा खूबसूरती हो या फिर टैलेंट, हर मायने में अन्य खिलाड़ियों की पत्नियों को कड़ी टक्कर देती हैं।

Ad

इसी कड़ी में देविशा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देख एक फैन ने सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म का जिक्र किया और खास बात भी कही।

फैन ने सूर्यकुमार यादव के लिए कही खास बात

देविशा शेट्टी ने शुक्रवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें देविशा शेट्टी और सूर्यकुमार यादव रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, देविशा शेट्टी ने अपने हसबैंड की तारीफ करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "Bestfriend, boyfriend, lover, and husband"। फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और दोनों की जोड़ी को सुपरहिट कह रहे हैं।

Ad

इसी बीच एक फैन ने सूर्यकुमार यादव को लेकर देविशा शेट्टी से खास गुजारिश की। फैन ने कमेंट कर लिखा, "भाभी, प्लीज भइया को बोलिए बैटिंग प्रैक्टिस करने को, स्टांस बिल्कुल चेंज हो चुका है और वो प्रैक्टिस से ही सही होगा।" वहीं, एक अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा, "भाऊ से बोलिए 100 रन बनाने के लिए, बहुत दिन हो गया है, 100 रन देखने के लिए।"

देविशा शेट्टी के पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट (photo credit: instagram/devishashetty_)
देविशा शेट्टी के पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट (photo credit: instagram/devishashetty_)

बता दें कि देविशा शेट्टी मूल रूप से दक्षिण भारतीय हैं। उनका जन्म 17 नवंबर 1993 को हुआ था। हालांकि देविशा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की है। देविशा ने अपनी स्कूल की पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की है। वहीं, इसके बाद उन्होंने मुंबई के आर ए पोद्दार कॉलेज और कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। देविशा ने पोस्ट ग्रेजुएशन भी कर रखा है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications