सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी के 5 बेहतरीन एथनिक लुक, लोहड़ी पर बनाएंगे आपको सबसे अलग; देखें तस्वीरें 

देविशा शेट्टी
देविशा शेट्टी और सूर्य कुमार यादव की तस्वीर (photo credit: instagram/devishashetty_)

Lohri Special Devisha Shetty ethnic outfit looks: नया साल आ गया है और साल के शुरुआती महीने में ही कई त्यौहार आते हैं, जैसे लोहड़ी और मकर सक्रांति। लोहड़ी के त्योहार पर हर कोई ट्रेडिशनल आउटफिट ही पहनता है। कई महिलाएं ऐसी होती हैं जो अपने लिए अलग-अलग डिजाइन वाले सूट को वियर करती हैं, वहीं कई लाइटवेट लंहगा या ड्रेस पहनती हैं। अगर इस लोहड़ी आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए आप भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की वाइफ देविशा शेट्टी के एथनिक लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई सारी तस्वीरें ऐसी हैं, जिसमें उन्होंने एथनिक आउटफिट पहना है। आप भी तस्वीरों से आइडिया ले सकती हैं, ताकि आप सबसे सुंदर और अलग नजर आएं।

Ad

एथिनक लुक में देविशा शेट्टी की पांच खूबसूरत तस्वीरें

देविशा शेट्टी अक्सर एथिनक ड्रेस ही पहनती हैं और त्योहारों के लिए उनकी ड्रेस को आप बखूबी कॉपी कर सकती हैं। देविशा शेट्टी ने यह तस्वीर 10 मार्च 2024 को शेयर की थी, अगर आप इस लोहड़ी लाइटवेट पहनना चाहती हैं तो देविशा के इस लुक को अपना सकती हैं।

Ad

देविशा शेट्टी वैसे तो हर लुक में बहुत सुंदर लगती हैं, लेकिन उन पर भारतीय परिधान अन्य ड्रेस की बजाय ज्यादा शूट करते हैं। देविशा ने यह तस्वीर 1 दिसंबर 2023 को शेयर की थी, इस लोहड़ी आप इस ब्लैक लंहगे को ट्राई कर सकते हैं, अगर आपका वेट ज्यादा है तो ब्लैक ड्रेस में वेट भी अधिक समझ नहीं आएगा।

Ad

देविशा ने यह अनारकली शूट गणेश पूजा पर पहना था, जो कि काफी सिंपल और सोबर है। देविशा शेट्टी की इस ड्रेस को आप त्योहार हो या फिर पार्टी हर जगह ट्राई कर सकती हैं।

Ad

देविशा शेट्टी ने इस तस्वीर में रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है। अगर आपकी यह लोहड़ी शादी के बाद की पहली है तो आप इस साड़ी को कैरी कर सकती हैं। न्यू ब्राइडल पर यह साड़ी खूब अच्छी लगेगी।

Ad

देविशा शेट्टी ने इस तस्वीर में बेहद सिंपल और सोबर गाउन पहना हुआ है। यह गाउन कम हाइट वाली महिलाओं पर ज्यादा अच्छा लगेगा। अगर आपकी हाइट कम है और आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो आप देविशा की इस ड्रेस को ट्राई कर सकती हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications