धनश्री वर्मा ने शेयर किया खास पोस्ट, तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल; फैंस ने कहा- कब आएगा बेबी चहल?

dhanashree
धनश्री ने शेयर की तस्वीर (photo credit: instagram/dhanashree9)

Dhanashree Verma shared new pics on instagram: भारतीय टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा अपने पोस्ट को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। धनश्री पेशे से कोरियोग्राफर हैं और डांस से संबंधित वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6.3 मिलियन फॉलोअर्स है फैंस उनकी फोटोस पर खूब प्यार लुटाते हैं लेकिन कभी- कभी अपने लुक्स की वजह से उन्हे ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ जाता है। अभी हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिस पर फैंस ने उन्हे कमेंट कर पूछा कि बेबी चहल कब आएगा।

Ad

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

धनश्री अक्सर इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में धनश्री ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। जिसमें उन्होंने सूट पहनकर रखा है और फैलाकर दुप्पटा डाला हुआ है। धनश्री एथनिक में बेहद सुंदर लग रही हैं। वहीं उनकी पोस्ट ने फैंस ने कमेंट करते हुए पूछा कि बेबी चहल कब आएगा, आप और भइया गुड न्यूज कब देंगे। सभी के बेबी हो गया है अब आप दोनों भी गुड न्यूज दे दीजिए। वहीं धनश्री के वीडियो पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स आए हैं।

फैंस ने किए कमेंट ( photo credit: instagram/ dhanashree9)
फैंस ने किए कमेंट ( photo credit: instagram/ dhanashree9)

पोस्ट की वजह से चर्चा में रहते हैं चहल और धनश्री

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर पोस्ट की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। जहां धनश्री वर्मा अपने डांस और खूबसूरती से फैंस के दिल पर राज करती हैं वहीं युजवेंद्र चहल अपने मजाकिया अंदाज की वजह से फैंस के दिल में बसते हैं। कई बार दोनों ने एक साथ डांस करते हुए भी वीडियो पोस्ट किए हैं।

Ad
Ad

ऑनलाइन हुआ था युजवेंद्र चहल को धनश्री से प्यार

धनश्री वर्मा एक कोरियोग्राफर हैं, लॉकडाउन में धनश्री अपने डांस से संबधित वीडियो टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं। चहल ने सोशल मीडिया पर धनश्री के डांस वीडियो देखने के बाद अपना दिल बैठे। इसके बाद चहल ने धनश्री से ऑनलाइन डांस सीखने के लिए ऑनलाइन क्लास ज्वाइन की। इसके बाद धनश्री ने चहल को ऑनलाइन डांस सिखाना शुरू कर दिया। करीब दो महीने तक चहल और धनश्री के बीच केवल डांस की बातचीत होती थी। धीरे-धीरे चहल ने धनश्री से बात की और सीधा शादी के लिए प्रपोज कर दिया। साल 2020 में लॉकडाउन में यह लव स्टोरी शुरू हुई थी और साल के अंत तक दोनों ने शादी कर ली थी।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications