धनश्री वर्मा बनने वाली हैं सिंगर? इंस्टा स्टोरी से दिया बड़ा हिंट; फैंस में उत्सुकता

धनश्री वर्मा
धनश्री वर्मा की तस्वीर (photo credit: instagram/dhanashree9)

Dhanashree Verma instagram story: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर राज करती हैं। धनश्री अपने फैंस को लगातार एक के बाद एक नए सरप्राइज दे रही हैं। अभी कुछ ही दिन पहले ही उनका म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ, जिसकी क्लिप वह सोशल मीडिया पर लगातार शेयर करती दिखी थीं। उन्होंने कुछ खास लोगों के साथ अपने गाने पर रील बनाकर भी शेयर की थीं। शायद फिर से धनश्री अपने फैंस को कोई सरप्राइज देने वाली हैं।

Ad

धनश्री लगातार फैंस के साथ सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। धनश्री को कई बार अपने पोस्ट की वजह से ट्रोल भी किया जाता है लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि एक वर्ग ऐसा भी है जो उनकी उनकी सुंदरता पर फिदा है। इसी कड़ी में सोमवार रात धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि जैसे वह अपने फैंस के लिए कुछ नया लाने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि ऐसा क्या है धनश्री वर्मा की इंस्टाग्राम स्टोरी में।

धनश्री वर्मा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री इन दिनों राजस्थान में हैं। इसकी जानकारी उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर दी थी। राजस्थान से वह लगातार इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर कर रही हैं और फैंस को खुद के बारे में लगातार अपडेट दे रही हैं। धनश्री की पिछली कुछ इंस्टा स्टोरी को देखकर लग रहा है, जैसे वह किसी प्रोजेक्ट की तैयारी में लगी हुई हैं। वहीं सोमवार रात धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने गाने की रिकॉर्डिंग वाले माइक सेटअप की तस्वीर शेयर कर लिखा कि Let's go (आगे फायर इमोजी)। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या धनश्री अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली हैं और कोई गाना लाने वाली हैं।

धनश्री वर्मा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/dhanashree9)
धनश्री वर्मा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/dhanashree9)

डेंटिस्ट की पढ़ाई के बाद डांस को चुना

धनश्री वर्मा पेशे से कोरियोग्राफर हैं। उनको बचपन से ही डांस करना पसंद था। धनश्री ने डेंटिस्ट की पढ़ाई करने के बाद अपने सपने को चुना और इसी में अपना करियर बनाया। धनश्री के डांस संबधित वीडियो यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर देखने को मिल जाते हैं। वहीं अगर सुंदरता की बात करें तो धनश्री बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications