आईपीएल 2022 में कमेंट्री कर रहा गेंदबाज मुंबई इंडियंस की टीम में होगा शामिल - रिपोर्ट्स

मुंबई इंडियंस की टीम करेगी धवल कुलकर्णी को शामिल
मुंबई इंडियंस की टीम करेगी धवल कुलकर्णी को शामिल

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हाल काफी ज्यादा खराब है और टीम को अभी पहली जीत भी नसीब नहीं हुई है। इस खराब प्रदर्शन के लिए टीम का गेंदबाजी विभाग काफी हद तक जिम्मेदार है। इसी क्रम में अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी (Dhawal Kulkarni) को शामिल करेगी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक कुलकर्णी इस महीने के आखिरी तक टीम के साथ जुड़ सकते थे।

Ad

सीजन के पहले हुए मेगा ऑक्शन में 75 लाख के बेस प्राइस वाले धवल कुलकर्णी को कोई खरीददार नहीं मिला था और इसी वजह से वह मौजूदा सीजन में बतौर कमेंटेटर नजर आ आ रहे हैं। तेज गेंदबाज स्टार स्पोर्ट्स की हिंदी कमेंट्री टीम का हिस्सा है।

कुलकर्णी के पास आईपीएल का काफी ज्यादा अनुभव है और वह पहले भी मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। तेज गेंदबाज ने 92 मैचों में 8.31 की इकॉनमी रेट से 86 विकेट चटकाए हैं। जसप्रीत बुमराह के जोड़ीदार के रूप में कुलकर्णी को टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है।

धवल कुलकर्णी को शामिल करने के पीछे रोहित शर्मा का हाथ

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए सोर्स ने बताया कि धवल कुलकर्णी को शामिल करने के पीछे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का हाथ है।

MI के कप्तान रोहित शर्मा अपने तेज आक्रमण को मजबूत करने के लिए कुलकर्णी को जोड़ने के इच्छुक थे। मुंबई से होने के कारण, उन्हें पता है कि मुंबई और पुणे में कैसे गेंदबाजी करनी है, जहां आईपीएल 15 हो रहा है।

आपको बता दें कि कुलकर्णी को बहुत अधिक तेज गति से गेंदबाजी करने के लिए नहीं जाना जाता है लेकिन इनके पास नियंत्रण के साथ गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की काबिलियत है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications