डीएचएल एक्‍सप्रेस इंडिया 'सिक्‍स फॉर ए कॉज' पहल के जरिये नेत्रहीन महिलाओं के क्रिकेट का समर्थन करता है

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाए
रोहित शर्मा ने आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाए

डीएचएल एक्‍सप्रेस इंडिया (DHL Express India) ने आईपीएल-14 (IPL 14) के लिए लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ साझेदारी की है। आईपीएल के पहले चरण में द टीम बिहाइंड द टीम ने काफी ध्‍यान आकर्षित किया था और यही ट्रेंड लीग के दूसरे चरण में भी जारी रहा।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़‍ियों ने मैदान पर लंबे-लंबे छक्‍के लगाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। डीएचएल एक्‍सप्रेस इंडिया ने 'सिक्‍स फॉर ए कॉज' अभियान के तहत आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के बल्‍लेबाजों द्वारा लगाए प्रत्‍येक छक्‍के पर 20,000 रुपए का अनुदान किया।

नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम का समर्थन करने के लिए इन फंडों को विकलांगों के लिए समर्थम ट्रस्ट नामक एक एनजीओ को दान किया गया था।

सभी फैंस को इसमें शामिल करने के लिए डीएचएल ने इंस्‍टाग्राम पर एक कस्‍टमाइज फिल्‍टर को लांच किया था। इस पहल में सिक्‍स फॉर ए कॉज फिल्‍टर में फैंस को भी शामिल किया गया था। इस फिल्टर के साथ पोस्ट की गई प्रत्येक 25 फोटो के लिए, डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया ने विकलांगों के लिए समर्थनम ट्रस्ट को अतिरिक्त 5,000 रुपये का दान दिया।

इस पहल के जरिये मुंबई इंडियंस के प्रिंसिपल स्‍पॉन्‍सर्स और आधिकारिक लॉजिस्‍टिक पार्टनर डीएचएल इंडिया एक्‍सप्रेस ने सुनिश्चित किया कि फैंस सिर्फ छह रन बनने पर चीयर नहीं करे, लेकिन कहीं ज्‍यादा उत्‍साह दिखाएं।

आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाए

आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस की टीम प्‍लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी। वह अंक तालिका में पांचवें स्‍थान पर रही। हालांकि, फैंस को उनके मैच देखकर बड़ा मजा आया क्‍योंकि खिलाड़‍ियों द्वारा लंबे-लंबे शॉट्स देखने को मिले।

किरोन पोलार्ड, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डी कॉक, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और क्रुणाल पांड्या इस साल मुंबई इंडियंस स्‍क्‍वाड का हिस्‍सा थे। रोहित शर्मा ने हिटमैन की छवि को सार्थक करते हुए आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए 14 छक्‍के जड़े। रोहित के 14 शॉट्स के कारण दान की राशि 2,80,000 हुई।

Quick Links

App download animated image Get the free App now