ICC Champions Trophy: महेंद्र सिंह धोनी के छक्के ने विलियमसन को हंसने पर मजबूर किया

चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 टूर्नामेंट आगाज के बेहद करीब आ गया है और इसमें शिरकत करने वाली विभिन्न टीमों के बीच फिलहाल वार्म-अप मैच देखने को मिल रहे हैं। रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच बारिश से बाधित मैच में टीम इंडिया को डकवर्थ एंड ल्युईस नियम के तहत 45 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया। कीवी टीम से मिले लक्ष्य का पीछा करते समय भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक शॉट ने दर्शकों सहित मैदान पर मौजूद विपक्षी खिलाड़ियों को भी हैरान होने पर मजबूर कर दिया। भारतीय पारी के पच्चीसवें ओवर की तीसरी गेंद तेज बॉलर ट्रेंट बोल्ट ने राउंड द विकेट आकर डाली और धोनी ने गेंद की लम्बाई को पहले से ही भांपते हुए ऑफ़ साइड में पॉइंट के ऊपर से करारा कट शॉट खेलकर छह रन के लिए सीमा रेखा से बाहर भेज दिया। इसे देखकर विपक्षी कप्तान सहित खुद महेंद्र सिंह धोनी की भी हंसी छूट पड़ी। महेंद्र सिंह धोनी के छक्के का वीडियो यहां देखें गौरतलब है कि भारत के तीन विकेट गिरने के बाद पूर्व कप्तान मैदान पर आए और अपने अलग ही अंदाज में दिखे। जिस प्रकार ऑन साइड पर उन्होंने काफी हेलीकॉप्टर शॉट्स लगाकर छक्के जड़े हैं, ठीक उसी अंदाज में उन्होंने पॉइंट सीमा रेखा के ऊपर से गेंद को छह रन के लिए पहुंचा दिया। हालांकि वहां फील्डर भी था लेकिन धोनी के शॉट में इतनी ताकत थी कि फील्डर के सक्रिय होने से पहले ही गेंद बाउंड्री को पार कर गई। छक्का लगाने के बाद ट्रेंट बोल्ट और विलियमसन को हंसी आ गई। महेंद्र सिंह धोनी की भी हल्की मुस्कान निकल आई। भारतीय टीम ने 26 ओवर में 3 विकेट पर 129 रन बनाए, तभी बारिश शुरू हो गई और टीम इंडिया को डकवर्थ एंड ल्युईस प्रणाली के तहत 45 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया। कप्तान विराट कोहली 52 और महेंद्र सिंह धोनी 17 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत का अंतिम वार्म-अप मैच 30 मई को बांग्लादेश के खिलाफ होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications