महेंद्र सिंह धोनी को भविष्य के बारे में देखते हुए युवाओं को मौका देना चाहिए : वीवीएस लक्ष्मण

न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में टीम इंडिया की हार के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हुआ जो अभी भी थमा नहीं है। इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी के बारे में काफी चर्चाएँ हुई। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि धोनी को भविष्य के बारे में देखते हुए युवाओं को मौका देना चाहिए।

Ad

एक निजी हिन्दी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्मण ने कहा कि धोनी चौथे नम्बर पर टिकने के बाद खुलकर शॉट खेल सकते हैं लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए दूसरे टी20 से यह साबित हुआ है कि उन्हें भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। लक्ष्मण ने यह भी कहा कि विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी का स्ट्राइक रेट 80 रन का चल रहा था और यह टीम के लिए अच्छी बात नहीं है।

पिछले सप्ताह अपना जन्मदिन मनाने वाले लक्ष्मण यहीं नहीं रुके और कहा कि धोनी टी20 क्रिकेट में संघर्ष कर रहे हैं तथा उन्हें युवाओं के लिए अपनी जगह छोड़ देनी चाहिए। इसके अलावा लक्ष्मण ने धोनी को वन-डे क्रिकेट में अभी भी श्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल बताया।

गौरतलब है कि 2019 में आईसीसी विश्वकप होना है और धोनी उसमें खेलते हुए नजर आएंगे इसके बारे में पूरी तरह अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसके बाद टी20 विश्वकप भी होना है इसलिए प्राथमिकता 50 ओवर का मैच होगा तो टीम के लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है। माही की क्षमता पर किसी को शक नहीं होना चाहिए क्योंकि उन्हें अब भी शानदार मैच फिनिशर माना जाता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के दौरान धोनी और कोहली क्रीज पर थे और दोनों की स्ट्राइक रेट में काफी अंतर था। आवश्यक रन रेट बढ़ने से धोनी पर भी दबाव बढ़ता गया और वे अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल पाए। भारत को इस मैच में 40 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा और सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुँच गई।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications