विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने आईपीएल (IPL) में अपने दो बेस्ट सीजन के बारे में बताया है। इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब सेशन के दौरान उन्होंने इसका खुलासा किया। एक फैन ने उनसे उनके बेस्ट आईपीएल सीजन के बारे में पूछा और उसके बाद दिनेश कार्तिक ने इसका जवाब दिया।
दिनेश कार्तिक ने बताया कि 2013 और 2018 का आईपीएल सीजन उनका अब तक का बेस्ट सीजन है। 2013 में दिनेश कार्तिक मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे और मुंबई ने पहली बार आईपीएल का खिताब उस साल जीता था। उसी सीजन रोहित शर्मा को मुंबई का कप्तान बनाया गया था। 2018 में दिनेश कार्तिक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा बने और उन्हें कप्तान बनाया गया। उस सीजन उनकी कप्तानी में केकेआर ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था।
ये भी पढ़ें: 3 शर्मनाक हार जो विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम को झेलनी पड़ी
दिनेश कार्तिक आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं
दिनेश कार्तिक ने अपने 13 साल के आईपीएल करियर में कई फ्रेंचाइज के लिए खेला है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ की थी औऱ उसके बाद 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा बने। 2012 में वो मुंबई इंडियंस में चले गए और उसके दो साल बाद एक बार फिर दिल्ली की टीम में वापसी की।
आईपीएल 2015 में दिनेश कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा बने। वहां पर दो साल रहने के बाद 2017 में वो नई टीम गुजरात लायंस में चले गए। इसके बाद 2018 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें खरीदा। दिनेश कार्तिक को केकेआर का कप्तान बनाया गया और उनकी कप्तानी में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया। हालांकि 2020 के आईपीएल सीजन में कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद दिनेश कार्तिक ने कप्तानी छोड़ दी और उसके बाद इयोन मोर्गन को ये जिम्मेदारी सौंपी गई।
ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 3 भारतीय बल्लेबाज
Published 05 Jan 2021, 09:21 IST