दिलीप ट्रॉफी 2017, फाइनल: जयदेव उनदकट की धमाकेदार पारी, वॉशिंगटन सुन्दर का बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन

लखनऊ के एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दिलीप ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन इंडिया रेड ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। तीसरे दिन स्टंप्स के समय इंडिया रेड का स्कोर 187/7 था और उनकी कुल बढ़त 371 रनों की हो गई है। इंडिया रेड के पहली पारी के 483 के जवाब में इंडिया ब्लू ने 299 रन बनाये थे और पहली पारी में 184 रनों से पीछे रही थी। इंडिया ब्लू के लिए जयदेव उनदकट ने 83 रनों की धुआंधार पारी खेली। इंडिया रेड के लिए पहली पारी में 88 रन बनाने वाले वॉशिंगटन सुन्दर ने गेंदबाजी में भी 5 विकेट लिए और उसके बाद दूसरी पारी में भी 42 रन बनाकर नाबाद हैं। गौरतलब है कि इस साल आईपीएल में उनदकट और सुंदर दोनों राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम में थे और दोनों ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित भी किया था। दूसरे दिन के स्कोर 181/5 से आगे खेलते हुए इंडिया ब्लू की पूरी पारी 299 रनों पर सिमटी। अभिमन्यु इश्वरन ने शतक लगाया और 127 रनों की शानदार पारी खेली। जयदेव उनदकट ने चार छक्कों की मदद से 83 रन बनाए। इंडिया रेड की तरफ से वॉशिंगटन सुन्दर और विजय गोहिल ने 5-5 विकेट लिए। दूसरी पारी में 58 के स्कोर तक इंडिया रेड के चार विकेट गिर चुके थे और कप्तान दिनेश कार्तिक (9) फ्लॉप रहे। पृथ्वी शॉ ने 31 रनों का योगदान दिया। बाबा इन्द्रजीत (59)ने इसके बाद सुन्दर के साथ पांचवें विकेट के लिए 77 रन जोड़े। सूर्यकुमार यादव ने 22 रनों की तेज़ पारी खेली। स्टंप्स के समय सुन्दर के साथ सिद्धार्थ कॉल ( 5*) नाबाद हैं। इंडिया ब्लू की तरफ से अभी तक भार्गव भट्ट ने तीन, अक्षय वखारे ने दो और जयदेव उनदकट ने एक विकेट लिया है। अब देखना है कि चौथे दिन इंडिया रेड, सुरेश रैना की टीम के सामने कितने रनों का लक्ष्य रखती है और क्या इंडिया ब्लू के बल्लेबाज दूसरी पारी में वापसी कर पाएंगे? स्कोरकार्ड: इंडिया रेड: 483 एवं 187/7 (बाबा इन्द्रजीत 59, वॉशिंगटन सुन्दर 42*, भार्गव भट्ट 3/75) इंडिया ब्लू: 299 (अभिमन्यु इश्वरन 127, जयदेव उनदकट 83, वॉशिंगटन सुन्दर 5/94, विजय गोहिल 5/121)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications