दिलीप ट्रॉफी 2017, फाइनल: वॉशिंगटन सुंदर की बेहतरीन पारी से इंडिया रेड मजबूत स्थिति में, सुरेश रैना हुए फ्लॉप

लखनऊ के एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दिलीप ट्रॉफी के फाइनल के दूसरे दिन इंडिया ब्लू के खिलाफ इंडिया रेड ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। दूसरे दिन वॉशिंगटन सुंदर के 88 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत इंडिया रेड ने 483 रन बनाये। जवाब में स्टंप्स तक इंडिया ब्लू ने 181/5 का स्कोर बना लिया है और पहली पारी में अभी भी 302 रन पीछे हैं। स्टंप्स के समय अभिमन्यु इश्वरन 87 और जयदेव उनदकट 27 रन बनाकर खेल रहे थे। पहले दिन के स्कोर 317/5 से आगे खेलते हुए इंडिया रेड की पूरी टीम 483 रनों पर ऑल आउट हुई थी। वॉशिंगटन सुंदर ने 5 छक्कों की मदद से 88 रन बनाये। 11वें नंबर के बल्लेबाज बेसिल थम्पी ने 17 रनों का योगदान दिया। इंडिया ब्लू की तरफ से भार्गव भट्ट ने 4 और अक्षय वखारे ने 3 विकेट लिए। जवाब में सिर्फ अभिमन्यु इश्वरन ही टिक कर खेल सके और उनके अलावा सभी प्रमुख बल्लेबाज आउट हो गये। 123 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। श्रीकर भरत 8, मनोज तिवारी 25, सुरेश रैना 1, दीपक हूडा 12 और इशान किशन 0 पर आउट हुए। इंडिया रेड की तरफ से विजय गोहिल ने अभी तक तीन और वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए हैं। अब देखना है कि कल इंडिया रेड बड़ी बढ़त लेती है या इंडिया ब्लू की तरफ से कोई चमत्कार होगा? स्कोरकार्ड: इंडिया रेड: 483 (वॉशिंगटन सुन्दर 88, भार्गव भट्ट 4/154) इंडिया ब्लू: 181/5 (अभिमन्यु इश्वरन 87*, विजय गोहिल 3/65)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications