एम एस धोनी की कप्तानी में खेलने के बाद साउथ अफ्रीका के दिग्गज ने कहा 'सबकुछ संभव है'

South Africa v Bangladesh - ICC Men's T20 World Cup 2021
South Africa v Bangladesh - ICC Men's T20 World Cup 2021

दक्षिण अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius) ने आईपीएल 2022 (IPL) में एम एस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में खेलने के बाद बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तरफ से खेलते हुए उन्हें कप्तान एम एस धोनी से सबसे बड़ी सीख क्या मिली।

Ad

ड्वेन प्रिटोरियस इस वक्त साउथ अफ्रीका टीम के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर हैं। इस सीरीज की शुरूआत से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि एम एस धोनी की कप्तानी में खेलने के बाद उन्हें सबसे बड़ी सीख क्या मिली। उन्होंने कहा,

मुझे एम एस धोनी की कप्तानी में खेलकर और उनके साथ बल्लेबाजी करके काफी मजा आया। भारत में जिस तरह का ब्रांड वो हैं और भारत में खेल के लिए उन्होंने जो कुछ किया है उसे देखकर मुझे काफी हैरानी हुई। सबसे बड़ी चीज मैंने उनसे सीखी कि क्रीज पर कैसे एकदम शांत रहा जाए और किस तरह से वो अपना प्रेशर गेंदबाजों पर डालते हैं। उन्होंने मुझे ये एहसास दिलाया कि डेथ ओवरों में बल्लेबाजों से ज्यादा दबाव गेंदबाजों पर होता है। अगर आपको आखिरी तीन गेंद पर 18 रन डिफेंड करने हैं तब भी आप मुकाबला हार सकते हैं और एक बल्लेबाज के तौर पर आप मैच जीत सकते हैं। एम एस धोनी का माइंडसेट काफी नया था। वो ज्यादा एक्साइटेड नहीं होते हैं और ना ही खुद को ज्यादा डाउन महसूस होने देते हैं। कभी भी कुछ भी हो सकता है। वो काफी आशावादी हैं। धोनी ये मानते हैं कि वो कुछ भी कर सकते हैं।

एम एस धोनी और ड्वेन प्रिटोरियस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ की थी शानदार साझेदारी

एम एस धोनी ने आईपीएल में ड्वेन प्रिटोरियस के साथ चार बार बल्लेबाजी की। इनमें से तीन बार तो ये जोड़ी ज्यादा रन नहीं बना पाई। हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में 21 अप्रैल को इन दोनों ने 21 गेंद पर 33 रनों की शानदार साझेदारी की थी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications