वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक गाना तैयार किया है। इसकी एक झलक चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर जारी की है। बता दें, ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं और उन्होंने यह गाना सीएसके के अपने कप्तान धोनी को समर्पित किया है।ब्रावो को क्रिकेट के साथ-साथ उनके गानों के लिए भी जाना जाता है। उनका एक गाना चैंपियन दुनियाभर में काफी मशहूर हुआ था। सीएसके द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में उन्हें धोनाी को थाला और वर्ल्ड बीटर की उपाधि देते सुना जा सकता है। उन्होंने धोनी को अपना भाई भी बताया है।ये भी पढ़ें: टीम में नहीं चुने जाने पर उस दिन रातभर रोया था - विराट कोहलीChampion @DJBravo47's next song is for 'his brudah, his brudah from anodah muddah' - @msdhoni No.7! 😍🦁💛 #AnbuDenLions #WhistlePodu pic.twitter.com/4075ewbJti— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 20, 2020ब्रावो ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इसे शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है कि - चैंपियन डीजे ब्रावो का एक और गाना। उनके ब्रदर फ्रॉम एनोदर मदर धोनी नं 7 के लिए।इस 30 सेकेंड के वीडियो में ब्रावो को गुनगुनाते हुए सुना जा सकता है। इस गाने के बोल भी कुछ इस तरह से हैं- एमएस धोनी नंबर 7, एमएस धोनी नंबर 7, ऑल ऑफ रांची शाउटिंग धोनी, ऑल ऑफ इंडिया शाउटिंग माही, ऑल ऑफ चेन्नई शाउटिंग थाला, एम एस धोनी इस ए वर्ल्ड बीटर।बता दें, वेस्टइंडीज के इस हरफनमौला खिलाड़ी के यूट्यूब चैनल पर 480 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने पिछले साल मई में 'वी आर द किंग्स' नाम का एक गीत जारी किया था। 'रन डी वर्ल्ड' और 'एशिया' जैसे अन्य गीतों की दुनिया भर के प्रशंसकों ने तारीफ की है।गौरतलब है कि ड्वेन ब्रावो ने एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में आईपीएल के सात सीजन खेले हैं। ब्रावो ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी, लेकिन आईपीएल के 2011 संस्करण से पहले उन्हें सीएसके ने खरीद लिया था।