IPL की तरह द हंड्रेड से भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता? सामने आया बड़ा अपडेट

Neeraj
The Hundred Draft - Source: Getty
The Hundred Draft - Source: Getty

IPL teams join The Hundred Pakistan players future: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़े टी-20 लीग है। इस लीग की सफलता को देखते हुए अब लगभग हर देश अपने यहां एक टी-20 लीग का आयोजन कर रहा है। इंग्लैंड ने एक अनोखा प्रयोग करते हुए 100 गेंदों के मैच वाला टूर्नामेंट शुरू कराया है। इसके कुछ सीजन खेले भी जा चुके हैं और अब द हंड्रेड के नाम से मशहूर लीग में IPL टीमों की एंट्री हो रही है। दरअसल IPL फ्रेंचाइजियों के मालिक अब विदेशी लीग्स में भी हिस्सेदारी खरीद रहे हैं। द हंड्रेड की चार टीमों में अब IPL के मालिकों की हिस्सेदारी हो चुकी है। ऐसे में एक बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए इस लीग के भी दरवाजे बंद हो जाएंगे।

Ad

IPL में दुनियाभर के क्रिकेटर्स हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ियों को इसमें हिस्सा लेने की अनुमति नहीं है। पहले सीजन के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाड़ी IPL का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। हंड्रेड में IPL फ्रेंचाइजियों की एंट्री के बाद अब ये सवाल उठने लगा है कि कहीं ऐसा ना हो कि यहां से भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों का पत्ता काट दिया जाए। इस सवाल का जवाब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के चीफ एक्जीक्यूटिव रिचर्ड गूल्ड ने खुद दिया है।

उन्होंने कहा, हम दुनिया के दूसरे हिस्सों में हो रही चीज के संज्ञान में हैं, लेकिन यहां ये नहीं होने वाला है।
Ad

दक्षिण अफ्रीका में होने वाली SA20 लीग में सभी टीमों पर IPL फ्रेंचाइजियों का मालिकाना हक है। इस लीग की अधिकतर चीजें IPL की तरह ही हैं। इसे मिनी IPL भी कहा जाने लगा है। IPL से इसका कनेक्शन इसलिए भी जोड़ा जा सकता है क्योंकि इसमें पाकिस्तानी क्रिकेटर हिस्सा लेते नहीं दिखते हैं। हालाकि, इसका कारण कुछ और हो सकता है।

दरअसल ये लीग जनवरी-फरवरी विंडो में खेली जाती है और उसी समय पाकिस्तान सुपर लीग का भी आयोजन होता है तो ऐसे में पाकिस्तानी खिलाड़ी घरेलू टी-20 लीग में ही खेलते दिखते हैं। हालांकि, मेजर लीग क्रिकेट में भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेलते हैं। द हंड्रेड का अगला सीजन काफी दिलचस्प होगा क्योंकि तभी इन सवालों का सही जवाब मिल पाएगा।

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications