हैरी ब्रूक को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम...विदेशी लीग्स को काउंटर करने के लिए चौंकाने वाला फैसला

England v  Ireland - ICC Men
England v Ireland - ICC Men's T20 World Cup

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) को लेकर ईसीबी ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। खबरों के मुताबिक इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड हैरी ब्रूक को एक साथ कई सालों का कॉन्ट्रैक्ट दे सकता है। इसके अलावा उनकी मैच फीस को भी काफी बढ़ा दिया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि दुनिया भर की टी20 फ्रेंचाइजी हैरी ब्रूक को कई बड़े ऑफर दे रही हैं ताकि वो पूरे साल केवल उनके लिए ही खेलें। इंग्लैंड बोर्ड ब्रूक को जाने नहीं देना चाहती है और इसी वजह से उनके साथ काफी बड़ा कॉन्ट्रैक्ट किया जाएगा जो कई सालों का होगा।

Ad

इंग्लैंड के कई खिलाड़ियों जोफ्रा आर्चर और जेसन रॉय को इससे पहले फुल टाइम फ्रेंचाइजी कॉन्ट्रैक्ट मिलने की बात सामने आई थीं। ऐसी खबरें आई थीं कि इन प्लेयर्स को फ्रेंचाइजी बड़ा कॉन्ट्रैक्ट देकर पूरे साल अपने साथ रखना चाहती हैं। अगर ऐसा हो जाता है तो फिर इन दिग्गज प्लेयर्स को अपनी टीम में शामिल करने के लिए इंग्लैंड को इन फ्रेंचाइजी से अनुमति लेनी होगी और इससे इंग्लैंड टीम के ऊपर काफी बुरा असर पड़ सकता है।

हैरी ब्रूक के साथ कई सालों का कॉन्ट्रैक्ट किया जाएगा - रिपोर्ट

यही वजह है कि हैरी ब्रूक को इंग्लैंड बोर्ड खुद कई सालों का कॉन्ट्रैक्ट देना चाहता है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक जब अक्टूबर में कॉन्ट्रैक्ट इश्यू किए जाएंगे तब हैरी ब्रूक की मैच फीस को बढ़ा दिया जाएगा और उनके साथ कई सालों का कॉन्ट्रैक्ट किया जाएगा। इससे ब्रूक दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ लंबा कॉन्ट्रैक्ट नहीं कर पाएंगे।

हैरी ब्रूक की अगर बात करें तो काफी कम समय में ही उन्होंने अपने आपको इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरी तरह से स्थापित कर लिया है। इंग्लैंड के लिए वो तीनों ही फॉर्मेट में नियमित तौर पर खेलते हैं। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की क्षमता उन्हें बाकी बल्लेबाजों से काफी अलग बनाती है। आईपीएल 2023 के ऑक्शन के दौरान भी उनके लिए जमकर बोली लगी थी। उन्होंने आईपीएल में एक शतक भी लगाया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications