वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, युवा गेंदबाज के छोटे भाई को मिली जगह 

Photo Courtesy : England Cricket Twitter
Photo Courtesy : England Cricket Twitter

दक्षिण अफ्रीका में अगले महीने होने वाले अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup 2024) के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड टीम की कमान डरहम के बल्लेबाज बेन मैककिनी को सौंपी गई है। वहीं, सीनियर टीम के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी रेहान अहमद के छोटे भाई फरहान अहमद को भी स्क्वाड में जगह दी गई है।

आगामी टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड ने सबसे पहले स्क्वाड घोषित किया है। दक्षिण अफ्रीका में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें नजर आएँगी और मुकाबले चार वेन्यू में खेले जायेंगे। अंडर-19 वर्ल्ड कप का यह 15वां संस्करण होगा। पिछली बार इसका आयोजन 2022 में हुआ था और वेस्टइंडीज में खेला गया था, जहाँ पर युवा भारतीय टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया था।

भाग लेने वाली 16 टीमों को जनवरी में निर्धारित शेड्यूल के साथ चार ग्रुप में विभाजित किया गया है, जिसमें एक ग्रुप में चार टीमें होंगी। फरवरी में खेले जाने वाले फाइनल के साथ कुल 41 मैच होंगे।

गत चैंपियन भारत को ग्रुप ए में बांग्लादेश, आयरलैंड और यूएसए के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड शामिल हैं। ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और नामीबिया हैं जबकि ग्रुप डी में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और नेपाल हैं।

टूर्नामेंट के इतिहास पर नजर डालें तो इंग्लैंड ने अभी तक एक ही बार खिताब पर कब्ज़ा जमाया है, जो उसने 1998 के संस्करण में फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर जीता था। वहीं 2022 के संस्करण में टीम उपविजेता रही थी और फाइनल में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड टीम

बेन मैककिनी (डरहम- कप्तान), ल्यूक बेनकेनस्टीन (एसेक्स- उपकप्तान), फरहान अहमद (नॉटिंघमशायर), तजीम अली (वारविकशायर), चार्ली एलिसन (एसेक्स), चार्ली बर्नार्ड (लंकाशायर), जैक कार्नी (लंकाशायर), जेडेन डेनली (केंट), एडी जैक (हैम्पशायर), डोमिनिक केली (हैम्पशायर), सेबेस्टियन मोर्गन (मिडलसेक्स), हेडन मस्टर्ड (डरहम), हमजा शेख (वारविकशायर), नोह थैन (एसेक्स), और थियो वाइली (वारविकशायर)।

Quick Links

App download animated image Get the free App now