Video - इयोन मोर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 17 छक्के लगाकर बना दिया था रिकॉर्ड

Nitesh
England v Afghanistan - ICC Cricket World Cup 2019
इयोन मोर्गन ने अपनी पारी में 17 जबरदस्त छक्के लगाए थे

इंग्लैंड टीम (England Cricket Team) के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) का आज जन्मदिन है। इयोन मोर्गन आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। मोर्गन की कप्तानी में ही इंग्लैंड ने 2019 का वर्ल्ड कप खिताब जीता था। ये पहली बार था जब इंग्लैंड ने वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसी वर्ल्ड कप में मोर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 17 छक्के लगाकर एक रिकॉर्ड बना दिया था। उनके जन्मदिन पर हम बात करेंगे उनकी इस पारी की।

Ad

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 24वें मैच में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 397 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। इंग्लैंड के लिए इयोन मोर्गन ने इस मुकाबले में जबरदस्त धुआंधार पारी खेली थी।

इयोन मोर्गन ने 71 गेंदों में 148 रन बनाए थे

उन्होंने इस विश्व कप का सबसे तेज शतक जड़ा था। मोर्गन ने इस मैच में 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था और सिर्फ 71 गेंदों में 148 रन बनाए थे। इयोन मोर्गन ने इस पारी में 17 छक्के जड़े थे और इसके साथ ही उन्होंने एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया था। उनके इस दमदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने मुकाबले में एक बड़ी जीत हासिल की थी। 398 रनों के टार्गेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 8 विकेट पर 247 रन ही बना पाई थी और इंग्लैंड ने 150 रनों से मुकाबला अपने नाम किया था।

youtube-cover

मोर्गन ने इंग्लैंड के लिए 225 वनडे में 13 शतकों के साथ 6957 रन बनाए। कुल मिलाकर मोर्गन के वनडे क्रिकेट में 14 शतकों के साथ 7701 रन हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि वह किस क्लास के खिलाड़ी रहे हैं। मोर्गन ने 126 मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की, जिसमें से उन्होंने 76 जीते और 65.25 जीत का प्रतिशत रहा। हाल ही में उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान किया।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications