Fan gave tips Yuzvendra Chahal for best partner: बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर यह खबरें हैं कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का तलाक होने वाला है। हालांकि, धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिससे यह कहना मुश्किल है कि दोनों का तलाक होने वाला है। लेकिन यह बात नकारा नहीं की जा सकती कि दोनों के बीच एक खुशहाल कपल जैसा रिश्ता है, क्योंकि पिछले कुछ समय से युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा को एक साथ कैमरे के सामने नहीं देखा गया है। और दोनों ने एक-दूसरे को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी अनफॉलो कर दिया है।
इतना सब होने के बावजूद भी युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने आधिकारिक रुप से अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है। तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन ने उन्हें 'बेस्ट पार्टनर' के टिप्स दिए हैं।
फैन ने युजवेंद्र चहल को बेस्ट पार्टनर के दिए टिप्स
युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर कैमरे को पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया गया है। फैंस युजवेंद्र चहल के इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। तलाक की खबरों के बीच आईपीएल भी शुरू होने वाला है, और युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स आईपीएल फ्रेंचाइजी की तरफ से खेल रहे हैं। तलाक की खबरों का युजवेंद्र चहल के खेल पर कोई असर न पड़े, इसके लिए फैंस उन्हें काफी मोटिवेट कर रहे हैं। वहीं, इन सबके बीच युजवेंद्र चहल के वीडियो पर एक खास कमेंट देखने को मिला।
एक फैन ने युजवेंद्र चहल को 'बेस्ट पार्टनर' के टिप्स दिए हैं। फैन ने कमेंट कर लिखा, "पार्टनर अपने लेवल का हो, ना अमीर ना सुंदर।"
![युजवेंद्र चहल की पोस्ट पर फैन ने किया कमेंट (photo credit: instagram/instantbollywood)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2025/02/f9a69-17388399350842-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2025/02/f9a69-17388399350842-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2025/02/f9a69-17388399350842-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2025/02/f9a69-17388399350842-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2025/02/f9a69-17388399350842-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2025/02/f9a69-17388399350842-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2025/02/f9a69-17388399350842-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2025/02/f9a69-17388399350842-1920.jpg 1920w)
जब से तलाक की खबर सोशल मीडिया पर आई है, फैंस धनश्री वर्मा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल किया है। उनका कहना है कि धनश्री वर्मा ने सिर्फ पैसे और अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए युजवेंद्र चहल से शादी की थी।