भारतीय टीम (Indian Cricket Team) इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के बाद भारत में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल (IPL) का आगाज होना है। इसके आगाज से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी कप्तानी को लेकर फिर चर्चा में आ गए हैं। कुछ समय पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान नियुक्त किया था। मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक इंटरव्यू के दौरान इसे सही फैसला बताया था। बाउचर के बयान वाले वीडियो पर रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने कमेंट करते हुए फ्रेंचाइजी के फैसले पर सवाल उठाया था।अब हाल ही में रोहित शर्मा के एक फैन ने इंस्टाग्राम पर इंडियन क्रिकेट कॉमेडी अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हिटमैन की कप्तानी की जमकर तारीफ की। इस फैन ने एक भावुक कविता के जरिए रोहित की तारीफ की है। भारतीय कप्तान की यह तारीफ राजकोट में भारत की इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड 434 रनों की जीत के बाद सामने आई है। फैन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘इस सेल्फलेस कप्तान को याद रखोगे ना।’ अब इस वीडियो पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने इमोशनल रिएक्शन देते हुए एक इमोजी शेयर की। रितिका के रिएक्शन के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद टीम के कोच मार्क बाउचर ने एक पॉडकास्ट में इंटरव्यू देते हुए कहा था कि रोहित को कप्तानी से हटाने से उनकी बल्लेबाजी को काफी फायदा होगा। अब वह और भी खुलकर बल्लेबाजी करेंगे। इस पॉडकास्ट के कमेंट में रितिका ने कहा था कि इसमें काफी कुछ गलत है।रितिका के इस कमेंट के बाद फैंस का गुस्सा मुंबई इंडियंस के लिए काफी बढ़ गया था। रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाना फ्रेंचाइजी के लिए कितना फायदेमंद साबित होगा, यह तो आगामी आईपीएल में ही पता चल पाएगा। हालांकि फैंस इसे लेकर फ्रेंचाइंजी से अभी तक नाराज हैं।