RCB के फाइनल में पहुंचने पर ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़, एलिस पेरी को लेकर फैंस ने किए जबरदस्त कमेंट्स

आरसीबी ने फाइनल में बनाई जगह (Photo Credit - WPL 2024)
आरसीबी ने फाइनल में बनाई जगह (Photo Credit - WPL 2024)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वुमेंस टीम (RCB) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के फाइनल में जगह बना ली है। मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद टीम फाइनल में पहुंच गई है। अब खिताबी मुकाबले के लिए आरसीबी का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

पहले खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 135 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 6 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी और आरसीबी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। आरसीबी की तरफ से एलिस पेरी ने जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने सबसे पहले बल्लेबाजी के दौरान अकेले बेहतर प्रदर्शन किया। पेरी ने 50 गेंद पर 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली और इसके बाद गेंदबाजी में भी यास्तिका भाटिया का अहम विकेट चटकाया।

एलिस पेरी के बेहतरीन परफॉर्मेंस को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

एलिस पेरी के इस जबरदस्त प्रदर्शन को लेकर ट्विटर पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। आइए जानते हैं फैंस ने क्या कहा ?

एलिस पेरी कौन हैं ? अंधों के लिए वो रोशनी हैं। भूखे के लिए रोटी हैं। बीमार के लिए वो इलाज हैं। अकेलेपन के लिए वो साथ देने वाली शख्स हैं। दुख के लिए वो खुशी हैं। कैदियों के लिए वो आजादी हैं। गरीबों के लिए वो धनवान हैं। आरसीबी के लिए वो सबकुछ हैं।
एलिस पेरी ने अकेले दम पर दो बार मुंबई इंडियंस को अकेले ही धूल चटा दी।
आरसीबी के हर एक फैंस को एलिस पेरी को नमन करना चाहिए। हर एक जबान को कहना चाहिए कि एलिस पेरी महानतम खिलाड़ी हैं।
एलिस पेरी ने अपने दम पर आरसीबी को फाइनल में पहुंचाया।
एलिस पेरी की बेहतरीन स्किल और निरंतरता उन्हें वुमेंस क्रिकेट का ऑल टाइम महानतम खिलाड़ी बनाती है।
आरसीबी वुमेंस का पेरी के नाम पर चीट कोड रखना सही नहीं है। वो इस गेम में काफी जबरदस्त हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now