माइकल वॉनइंग्‍लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे में दमदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैच के बाद इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान माइकल वॉन ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम पर चुटकी ली।भारतीय महिला टीम को शिकस्‍त झेलनी पड़ी, लेकिन उन्‍होंने इंग्‍लैंड की महिला बल्‍लेबाजों को 221 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान खूब परेशान किया। वॉन ने ट्विटर पर भारतीय महिला टीम को शुभकामना दी, लेकिन पुरुष टीम पर तंज कस दिया।वॉन ने ट्वीट किया, 'भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज शानदार खेल दिखाया। देखकर अच्‍छा लगा कि कम से कम से भारतीय क्रिकेट टीम इंग्‍लैंड की स्थितियों में खेल सकती है।'The Indian women’s team are putting in an excellent display today … Good to see at least 1 Indian cricket team can play in English conditions … 😜😜— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) June 30, 2021भारतीय फैंस ने लगाई माइकल वॉन की क्‍लासभारतीय क्रिकेट फैंस को माइकल वॉन का ट्वीट पसंद नहीं आया और उन्‍होंने इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान को जमकर लताड़ा है। देखिए ट्वीट पर कैसे रिएक्‍शंस दिए।Jokes on you,clown. Our skipper outscored all englishmen in their own backyard by miles when we toured last time around pic.twitter.com/qhvAdEhnCb— Clown Abhay Sherkar (@SherkarPatil18) June 30, 2021(आप पर मजाक जोकर। हमारे कप्‍तान ने सभी इंग्लिशमैन को उनके घर में मीलों पीछे छोड़ा था जब आखिरी बार हमने दौरा किया था।)And every English team continues to dance on Asian spin friendly pitches.. And the so called cricket experts try to hide the embarrassment by calling the pitch a "beach" 🤣 🤣— ♛¢яι¢кєт🔥𝔏๏ver☂ (@mohan_sachin007) June 30, 2021(और सभी इंग्लिश टीमों का एशिया की स्पिन फ्रेंडली पिचों पर डांस जारी है। और इसलिए क्रिकेट विशेषज्ञ इस शर्म को छुपाने के लिए पिच को 'बीच' (समु्द्र तट) करार देते हैं।)Do England players know how to play in their own conditions .... Remind me who won the ENG VS NZ test series ???😴— Padmasree (@Padmasree05) June 30, 2021(क्‍या इंग्‍लैंड के खिलाड़‍ियों को पता है कि अपनी स्थितियों में कैसे खेलना है। मुझे याद दिलाना कि इंग्‍लैंड बनाम न्‍यूजीलैंड सीरीज में कौन जीता था?)Yes Michael 😄😄😄 pic.twitter.com/jWMNrHQmAT— Rahul Vaidya Kingdom (@eijazkhanfc) June 30, 2021The English conditions. pic.twitter.com/K18qysOH66— anika (@DONTKNOWWHAT2DU) July 1, 2021It requires excellent skill to forget this.Michael you are a genius. pic.twitter.com/SGxCncu0CE— Gyan-gadhar (@Gian_ka_Gyan) June 30, 2021(इसे भूलने के लिए शानदार शैली की जरूरत है। माइकल आप जीनियस हैं।)English can't even play out of English Conditions, LOL So took these many years to win a 1 Worldcup 🤭🤭🤭 pic.twitter.com/gk50BSp0vo— VK 💤 (@vamsixplores) June 30, 2021न्‍यूजीलैंड के खिलाफ विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल में एक बार फिर भारतीय बल्‍लेबाजी फ्लॉप रही। भारत को दो दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बावजूद मुकाबला 8 विकेट से गंवाना पड़ा। चेतेश्‍वर पुजारा और अजिंक्‍य रहाणे अपना दम दिखाने में नाकाम रहे और उन्‍हें टीम से बाहर करने की सलाह मिलने लगी।भारतीय टीम को अब इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज में हिस्‍सा लेना है। भारतीय टीम का इंग्‍लैंड में रिकॉर्ड अच्‍छा नहीं है। विराट कोहली भी रन नहीं बना रहे हैं, जो भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है।भारतीय टीम में केएल राहुल और हनुमा विहारी को शामिल करने की बातचीत भी चल रही है।