IPL 2024 : "आज तो लठ गाढ़ दिए"- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रियान पराग की आतिशी पारी को लेकर ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब 

Neeraj
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 186 रनों का टारगेट दिया है (PC: Twitter)
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 186 रनों का टारगेट दिया है (PC: Twitter)

आईपीएल (IPL 2024) के 17वें सीजन के नौवें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) की टीमें आमने-सामने हैं। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हो रहे इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 185/5 का स्कोर खड़ा किया है, जिसमें रियान पराग की जबरदस्त पारी का अहम योगदान रहा।

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी खराब रही थी। महज 36 के स्कोर पर टीम ने अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रियान पराग ने रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर पारी को संभाला। 90 के स्कोर पर अश्विन का विकेट गिरने के बाद भी पराग ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 45 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाये, जिसमें सात चौके और छह छक्के शामिल रहे। रियान पराग की तूफानी बल्लेबाजी देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और ट्विटर पर जोरदार प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं।

रियान पराग की आतिशी बल्लेबाजी को लेकर ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर:

(हर बार उनकी आलोचना की गई और लेकिन जरूरत पड़ने पर टीम को एंकर किया)

(रियान पराग आज तो लठ गाढ़ दिए।)

(आपने अभी जो शानदार पारी खेली, आखिरी ओवर को ध्यान में रखते हुए, एक क्रिकेट प्रशंसक के रूप में इसे देखना सुखद था।)

(उनकी माँ को गर्व होगा। आपका बेटा अँधेरे में तारे की तरह चमक रहा है।)

(दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रियान पराग।)

(जब आपके आदर्श विराट कोहली हों तो आप सिक्स हिटिंग में बुरे नहीं हो सकते।)

(रियान पराग "द गेमचेंजर")

(रियान पराग यहाँ रहने के लिए हैं।)

(बल्ले को बात करने दो।)

(यह रियान पराग द्वारा कुछ स्मार्ट क्रिकेट था। आशा है परिणाम आरआर के पक्ष में होगा।)

(रियान पराग का भरपूर समर्थन करने के लिए राजस्थान रॉयल्स को पूरा श्रेय जाता है।)

(रियान पराग ने आज बहुत अच्छा खेला।)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
App download animated image Get the free App now