IPL 2024 : शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने GT के जबड़े से छीनी जीत, अनकैप्ड बल्लेबाजों की जबरदस्त पारियों को लेकर आईं जबरदस्त प्रतिक्रियाएँ 

Neeraj
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया (PC: X)
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया (PC: X)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 17वां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच खेला गया, जिसमें शिखर धवन की टीम ने तीन विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। टूर्नामेंट में पीबीकेएस की यह दूसरी जीत रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने शुभमन गिल (89*) की पारी की मदद से 199/4 का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में पंजाब ने इस टारगेट को एक गेंद शेष रहते 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पंजाब की ओर से इस जीत के हीरो युवा बल्लेबाज शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा रहे, जिन्होंने कमाल की मैच जिताऊ पारियां खेलीं। एक समय पर ऐसा लग रहा था कि जीटी आसानी से इस मुकाबले को जीत लेगी, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी। शशांक ने 29 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाये, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे। वहीं, आशुतोष ने 17 गेंदों में 31 रनों की शानदार पारी खेली। इन दोनों युवा खिलाड़ियों की ट्विटर पर जमकर तारीफ हो रही है।

शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा को लेकर ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर:

(शशांक सिंह पंजाब किंग्स के हीरो।)

(शशांक सिंह ने आज रात अपनी टीम के लिए मैच जीता।)

(मैच जीतने के बाद प्रीति जिंटा से मिलने के बाद शशांक सिंह:)

(शशांक सिंह का अर्धशतक। पंजाब लक्ष्य का पीछा करते हुए पिछड़ गया और शशांक सिंह ने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक बनाया, अविश्वसनीय बल्लेबाजी।)

(शशांक सिंह एवं आशुतोष शर्मा चीता परफॉरमेंस। दिल जीत लिया यही पंजाब का जज्बा है।)

(शशांक सिंह का क्या प्रदर्शन और इम्पैक्ट आशुतोष सिंह की इम्पैक्टफुल पारी।)

(शशांक सिंह और आशुतोष सिंह दो अनकैप्ड खिलाड़ी, दो अज्ञात नामों ने पंजाब किंग्स के लिए ऐसा किया है। अविश्वसनीय पारियां।)

(शशांक सिंह और आशुतोष सिंह की क्या पारियां है।)

(जब आप गलती से शशांक सिंह को नीलामी में खरीद लेते हैं और वह मैच विनर बन जाता है।)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
App download animated image Get the free App now