IPL 2024 : 'सभी टीमों के लिए बुरे सपने जैसा बल्लेबाज'- पंजाब किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल की आतिशी पारी को लेकर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब 

Neeraj
Picture Courtesy: IPLT20 And X
Picture Courtesy: IPLT20 And X

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आज 17वां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199/4 का स्कोर खड़ा किया।

गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाये। गिल ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक भी जड़ा। उन्होंने 48 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाये, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे। गिल की तूफानी पारी को लेकर ट्विटर पर जोरदार प्रतिक्रियाएँ सामने आईं।

शुभमन गिल की पारी को लेकर ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर नजर:

(स्पेशल प्लेयर, शुभमन गिल।)

(शुभमन गिल की शानदार पारी। अच्छा स्टार्ट मिलने के बाद पारी को बड़ी पारी में बदला और वो भी शानदार स्ट्राइक रेट के साथ।)

(शुभमन गिल गुजरात के कप्तान। शीर्ष क्रम के विफल होने पर 48 गेंदों पर 89* रन बनाए। उदाहरण पेश करते हुए कप्तान ने नेतृत्व किया, उन्होंने वर्षों से गुजरात के लिए अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।)

(अच्छा खेले शुभमन गिल।)

(शुभमन गिल की क्लास।)

(आईपीएल की सभी टीमों के लिए बुरे सपने जैसा बल्लेबाज शुभमन गिल फॉर्म में वापस आ गया है और फिर से राज करने के लिए यहां है।)

(भारत का भविष्य शुभमन गिल। तीन में से दो मैचों में उन्हें अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वो उन्हें बड़ी पारी में नहीं बदल सके, लेकिन आज उन्होंने बड़े रन बनाना सुनिश्चित किया और सिर्फ 48 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाए। बेशक उनको करना पड़ा, क्योंकि उनके पिता वहां मौजूद थे।)

(शुभमन गिल ने आईपीएल 2024 का सर्वोच्च व्यक्तिगत बनाया है।)

(शुभमन गिल टी20 क्रिकेट खेलते हुए काफी नियंत्रण में दिखते हैं। बिल्कुल विराट की तरह। इतनी ताकत नहीं बल्कि शुद्ध टाइमिंग से सही क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं।)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
App download animated image Get the free App now