एडेन मार्करम को सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बनाए जाने को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

Nitesh
एडेन मार्करम को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है
एडेन मार्करम को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है

एडेन मार्करम (Aiden Markram) को आईपीएल 2023 (IPL) के आगामी सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का कप्तान नियुक्त किया गया है। सनराइजर्स की टीम में मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ी भी थे जो कप्तानी के प्रबल दावेदार थे लेकिन उनकी बजाय फ्रेंचाइजी ने मार्करम को ये जिम्मा सौंपा है। इसकी वजह ये है कि मार्करम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका टी20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को अपनी कप्तानी में टाइटल जितवाया है और एक कप्तान के तौर पर अपने आपको साबित किया है।

एडेन मार्करम ने आईपीएल 2022 में 14 मैचों की 12 पारियों में 47.63 की औसत और 139.05 की स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतकीय पारियां खेली थीं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 68 रनों का रहा था। वो सनराइजर्स हैदराबाद के एक प्रमुख बल्लेबाज के तौर पर उभरकर सामने आए थे। यही वजह रही कि टीम ने उनके ऊपर एक बार फिर भरोसा जताया।

एडेन मार्करम को कप्तान बनाए जाने को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

एडेन मार्करम को सनराइजर्स का कप्तान बनाए जाने को लेकर ट्विटर पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा ?

एडेन मार्करम ने कप्तान के तौर पर अंडर-19 का वर्ल्ड कप और साउथ अफ्रीका टी20 लीग का टाइटल जीता। अब वो आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान होंगे। ऑरैंज ऑर्मी के लिए एक नए युग की शुरूआत।
मार्करम को कप्तान बनाना एक अच्छा फैसला है। आपको ऐसे कप्तान की जरूरत होती है जिसके पास कॉन्फिडेंस हो और जिसके पास आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करने की क्षमता हो। इससे बाकी टीम काफी मोटिवेट होती है। वॉर्नर ने 2016 के सीजन में यही किया था। भुवी और मयंक जिस तरह के फॉर्म में थे वो ये काम नहीं कर सकते थे।
एडेन मार्करम सनराइजर्स को तीसरा आईपीएल खिताब जिता सकते हैं। वो साउथ अफ्रीका के फ्यूचर के भी कप्तान हैं।
क्वालिटी के मामले में आईपीएल अलग है। अगर वो यहां पर सही तरह से टीम की कप्तानी करते हैं तो फिर साउथ अफ्रीका के भी कप्तान बन सकते हैं।
अब सनराइजर्स के पास इस साल आईपीएल जीतने का सुनहरा मौका है।
हमारे नए कप्तान एडेन मार्करम का स्वागत करते हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh