IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की पहली जीत से फैंस हुए खुश, जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आईं सामने 

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया (PC: BCCI)
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया (PC: BCCI)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के आज डबल हेडर के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) को 29 रन से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234/5 का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में दिल्ली की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना पाई।

Ad

मुंबई की ओर से इस मैच में बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। रोहित शर्मा (49) और इशान किशन (42) ने टीम को तेजतर्रार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी निभाई थी। वहीं, आखिरी के ओवरों में टिम डेविड (45*) और रोमारियो शेफर्ड (39*) ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की।

वहीं, डीसी की ओर से पृथ्वी शॉ (66) और ट्रिस्टन स्टब्स (71*) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं, लेकिन वो टीम के काम नहीं आईं। मुंबई इंडियंस की 17वें सीजन में पहली जीत को लेकर ट्विटर पर जोरदार प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं।

मुंबई इंडियंस की जीत को लेकर ट्विटर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर:

Ad

(जीत हम जानते हैं। वजह भी हम जानते हैं।)

Ad

(जब रोहित शर्मा स्कोर करते हैं, तो मुंबई इंडियंस मैच जीत जाती है। इस सीजन में MI की पहली जीत है और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। प्रभाव के बारे में बात करें।)

Ad
Ad

(मुंबई इंडियंस आखिरकार पोलार्ड के अपने फ्रेश संस्करण के साथ आ गई है।)

Ad

(रोहित शर्मा खुश हैं। मुंबई इंडियंस के प्रशंसक खुश हैं।)

Ad

(मुंबई इंडियंस जीत गई, लगातार 14वीं बार 200+ का सफलतापूर्वक बचाव किया।)

Ad

(आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की पहली जीत।)

Ad

(जब मुंबई इंडियंस आख़िरकार मैच जीत जाती है।)

Ad

(मुंबई इंडियंस ने दर्ज की टी20 क्रिकेट में 150* जीत।)

Ad

(मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 का अपना पहला मैच जीता।)

(इस जीत के बाद राहत मिली है। मैं कम से कम मुंबई इंडियंस के अगले मैच तक शांति से आईपीएल देख सकता हूं।)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications