'धुंध के कारण नहीं खेल सकता,' हैरी ब्रूक के IPL 2025 से नाम वापस लेने पर फैंस ने किया रिएक्ट; इंग्लिश बल्लेबाज जमकर हुआ ट्रोल 

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Photo Credit_Getty, X/@BhaskarMurthy1, X/@Manish34979121)
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Photo Credit_Getty, X/@BhaskarMurthy1, X/@Manish34979121)

Fans reaction Harry Brook Missing IPL 2025: वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे चहेती टी20 लीग आईपीएल के 18वें एडिशन का आगाज होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस मेगा इवेंट के शुरू होने के चंद दिनों पहले इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अपना नाम वापस लेकर फैंस को हैरान कर दिया। हैरी ब्रूक को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रूपये की बड़ी रकम चुकाकर अपने पाले में किया था। लेकिन इस इंग्लिश खिलाड़ी ने अपना नाम वापस ले लिया है।

Ad

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने खिलाड़ियों के नाम वापसी को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। जिसमें किसी खिलाड़ी के ऑक्शन में चुने जाने के बाद नाम वापसी पर 2 साल का बैन लगाने का नियम बनाया गया है। लेकिन हैरी ब्रूक ने इसकी परवाह किए बिना ही अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए नाम वापस ले लिया है। इसके बाद अब वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने की हैरी ब्रूक को IPL से बैन करने की मांग

इंग्लैंड के इस स्टार खिलाड़ी के आईपीएल 2025 से अपना नाम वापस लेने पर फैंस काफी खफा हैं और उन्हें इस लीग से बैन करने की मांग कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं हैरी ब्रूक के नाम वापसी पर सोशल मीडिया पर कैसे आ रहे हैं फैंस के रिएक्शन

Ad

(हैरी ब्रूक पर बैन लगना चाहिए। कोई बहाना नहीं।)

Ad

(शायद अगर हैरी ब्रूक भविष्य में सभी क्रिकेट गेम से बाहर रहते हैं, तो वह एक बहुत अच्छे युवा खिलाड़ी के रूप में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रख सकते हैं और क्वालिटी वाले स्पिन खेलने के लिए उजागर नहीं होंगे।)

Ad

(हैरी ब्रूक ने लास्ट टाइम में नाम वापस लेने पर 2 साल के बैन के नए नियम के बावजूद आईपीएल 2025 से नाम वापस ले लिया है। खिलाड़ी पहले देरी से नाम वापस लेते थे, लेकिन अब नए नियम के कारण यह जोखिम भरा है। आप इस कदम के बारे में क्या सोचते हैं?)

Ad

(हैरी ब्रूक को आईपीएल से हमेशा के लिए बैन कर दिया जाना चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह खराब प्रदर्शन करता है या फिर उसे इंग्लैंड का कप्तान बना दिया जाता है। 2 साल का बैन नहीं - स्थायी बैन। यही बात हर दूसरे खिलाड़ी पर भी लागू होती है।)

Ad

(2 साल के बैन के नियम के बावजूद हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2025 से अपना नाम वापस ले लिया। खिलाड़ी आखिरी समय में आईपीएल से अपना नाम वापस ले लेते थे, जिसके कारण आईपीएल ने इस सीजन से खिलाड़ियों पर 2 साल का बैन लगा दिया है।)

Ad

(हैरी धुंध के कारण नहीं खेल सकता, वैसे भी कोहरा है)

Ad

(आईपीएल को आजीवन प्रतिबंध या कम से कम 5 साल का प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। कम से कम इस बार उन्होंने अपनी दिवंगत दादी को दोष नहीं दिया (मुझे उम्मीद है) )

(वह ऐसा करेंगे। PSL के लिए यह अच्छा है। साथ ही, भारतीय कंडीशन और आईपीएल में अच्छे स्पिनर उनके कॉन्फिडेंस के लिए अच्छे नहीं होंगे।)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications