युवराज सिंह को याद करते हुए फैंस ने चलाया बेहद खास ट्रेंड

युवराज सिंह को फैंस ने किया याद और ट्विटर पर चलाया ट्रेंड
युवराज सिंह को फैंस ने किया याद और ट्विटर पर चलाया ट्रेंड

भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने आज से ठीक एक साल पहले 10 जून 2019 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। युवी ने एक शॉर्ट मूवी दिखाकर क्रिकेट को अलविदा कहा था और यह एक बेहद खास पल भी था। 2000 में अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले युवराज सिंह ने अपने करियर में काफी कुछ हासिल किया है।

युवराज सिंह अंडर 19, चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप, वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, टी10, आईपीएल का खिताब जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने दम पर भारत को कई यादगार जीत भी दिलाई और इसी वजह से उन्हें एक मैच विनर के नाम से ही जाना जाता रहा है।

यह भी पढ़ें: युवराज सिंह द्वारा सभी फॉर्मेट में खेले गए आखिरी मैच में किए गए प्रदर्शन पर एक नजर

फैंस अभी भी युवराज सिंह के उन छक्कों, भारत के लिए खेली गई कई यादगार पारियों को याद करते हैं और इस दिन पर फैंस युवराज सिंह के लिए #MissYouYuvi ट्रेंड भी चला रहे हैं।

आइए जानते हैं युवराज सिंह को लेकर फैंस की किस तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है

(जिस खिलाड़ी ने करोड़ों लोगों के सपनों को पूरा किया और उन्हें सेलिब्रेट करने की वजह दी। युवराज सिंह ने आज ही के दिन संन्यास लिया था। वो शानदार डिजर्व करते थे, लेकिन उनके सफर पर गर्व है)

(वो आए, विश्व कर हैरान किया, सैटल हुए, कई महत्वपूर्ण पारियां खेली। वो गिरे, फिर उठे। 6 छक्के लगाए, उन्हें कैंसर था और 2011 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। उन्होंने कैंसर को हराया औऱ फिर वापसी की।)

(लैजेंड्स कभी रिटायर नहीं होते। आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। आपने दूसरों को हमेशा ही प्रेरित किया। हम आपको मिस करते हैं। एक साल पूरा हो गया)

(19 साल, 402 मैच, 11778 रन, 17 शतक और 71 अर्धशतक। 2011 वर्ल्ड कप के हीरो और आप हमेशा ही हमारे दिल में रहोगे। अगर विश्व युवी के खिलाफ हैं, तो मैं वर्ल्ड के खिलाफ हूं।)

(युवी ने हमें क्रिकेट और जिंदगी दोनों में प्रेरित किया है। सही में वो लैजेंड हैं)

(वो दिन आ गया (10 जून) जब मैं अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा रोया था)

(युवी के रिटायरमेंट वाला दिन जब हर किसी का रिएक्शन ऐसा ही था

यह भी पढ़ें: युवराज सिंह ने आज ही के दिन किया था संन्यास का ऐलान

Quick Links