'इससे ज्यादा मतलबी...'- शतक से चूके यशस्वी जायसवाल, फैंस ने शुभमन गिल को घेरा; जमकर लगी क्लास

Neeraj
Photo Courtesy: BCCI Website
Photo Courtesy: BCCI Website

Fans angry reaction on Shubman Gill: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 10 विकेट से जबरदस्त जीत हासिल की और सीरीज में 1-3 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, इस जीत के बावजूद एक खास वजह के चलते शुभमन गिल फैंस के निशाने पर आ गए हैं।

दरअसल, इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152/7 का स्कोर खड़ा किया था। 153 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों की ओर से उम्दा प्रदर्शन देखने को मिला।

जायसवाल ने 53 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं, गिल ने 39 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए। जायसवाल महज 7 रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए और फैंस इसका दोषी गिल को मान रहे हैं। जायसवाल के पास अपना शतक पूरा करने का अच्छा मौका था, जब वह 83 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो टीम को जीत के लिए 23 रन चाहिए थे। लेकिन गिल ने उन्हें स्ट्राइक देने के अलावा अपने पास रखी। इसी वजह से फैन अब सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ जायसवाल का शतक पूरा ना होने पर शुभमन गिल को लेकर आईं प्रतिक्रियाओं पर एक नजर

(मैंने शुभमन गिल से ज़्यादा स्वार्थी खिलाड़ी और कप्तान नहीं देखा। जब यशस्वी जायसवाल 83 रन पर थे, तब भारत को जीतने के लिए 23 रन चाहिए थे। यशस्वी जायसवाल अपना शतक बना लेते, लेकिन शुभमन गिल ने उन्हें स्ट्राइक नहीं दी। बाबर आज़म जैसा स्वार्थी खिलाड़ी।)

(यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल आज:)

(शुभमन गिल जैसा बेशर्म क्रिकेटर कभी नहीं देखा। उसने यशस्वी जायसवाल का शतक छीन लिया मैं इस शर्मनाक हरकत के लिए शुभमन गिल को कभी माफ नहीं करूंगा।)

(हमें शुभमन गिल जैसे स्वार्थी खिलाड़ियों की क्या ज़रूरत है जो टीम के लिए नहीं खेल सकते। मुझे उन पर तभी से संदेह था जब उन्होंने अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ रोहित शर्मा को रनआउट करवाया था। अभिषेक शर्मा और यशस्वी जायसवाल एक अच्छे कप्तान के हकदार हैं।)

Quick Links

Edited by Neeraj
App download animated image Get the free App now