"अब इनके लिए हॉस्टल भी बनवाओ", BCCI की नई गाइडलाइंस पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़; मजेदार मीम्स हुए वायरल

Neeraj
फैंस ने लिए भारतीय बोर्ड के मजे (photo credit- X/@BCCI)
फैंस ने लिए भारतीय बोर्ड के मजे (photo credit- X/@BCCI)

Fans trolled BCCI after 10 pointer Guidelines: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय क्रिकेटर्स के लिए कई सारी नई नीतियां लाई हैं। 10 पॉइंट में बोर्ड ने यह साफ किया है कि अब भारतीय क्रिकेटर्स को क्या-क्या करना है और क्या नहीं करना है। बोर्ड द्वारा लाई गई ये नीतियां काफी अधिक चर्चा में हैं और लोग इसको लेकर बोर्ड पर निशाना भी साध रहे हैं। बोर्ड द्वारा लाई गई नीतियों में खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट खेलने से लेकर भारतीय टीम के साथ होने पर की जाने वाली चीजों को भी मेंशन किया गया है।

Ad

उदाहरण के तौर पर अब खिलाड़ियों को टीम के साथ एक ही बस में यात्रा करनी होगी। इसके अलावा विदेशी दौरों पर अब खिलाड़ी अपनी पत्नियों को पूरे दौरे तक नहीं रोक पाएंगे। एक महीने से अधिक लंबा दौरा होने पर अधिकतम 15 दिन ही खिलाड़ियों की पत्नियां उनके साथ रह सकेंगी। इसके अलावा भी कई तरह की नीतियों पर बोर्ड ने मोहर लगाई है। इन सब चीजों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी काफी तेजी से हो रही है। आइए एक नजर डालते हैं कुछ बेहतरीन और मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट पर।

Ad
Ad

"BCCI की नई गाइलाइंस के बाद गौतम गंभीर।"

Ad

"ऐश अन्ना समय पर रिटायर हो गए वर्ना एक 11वां प्वाइंट BCCI की लिस्ट में होता जिसमें उनके यूट्यूब चैनल पर रोक लगाई जाती।"

Ad

"अब BCCI खिलाड़ियों को फोन के इस्तेमाल और बाहर खाने से बैन करेगी। इससे अच्छे तो स्कूल के नियम होते हैं।"

Ad

"मैं उम्मीद करता हूं कि BCCI भारतीय क्रिकेटर्स के लिए हॉस्टल भी बनवाए जिसमें बंक बेड शामिल हो। इसमें 6:30 बजे सुबह उठने का अलार्म अनिवार्य हो और साथ ही सुबह 7:10 पर असेंबली कराई जाए।"

Ad

"BCCI ने इन दोनों के खिलाफ बीजीटी में कोई रन नहीं बनाने के कारण कड़ा फैसला लिया है।"

Ad

"BCCI की नई पॉलिशी। खिलाड़ियों को पानी पीने से पहले हाथ उठाकर कोच से आज्ञा लेनी होगी वर्ना उन्हें कमरे के बाहर एक घंटे तक खड़ा रखा जाएगा।"

Ad

"BCCI की नई पॉलिशी के मुताबिक सभी खिलाड़ियों को साथ में यात्रा करनी होगी।"

Ad

"अब BCCI क्रिकेट बोर्ड की बजाय स्कूल जैसी दिख रही है।"

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications