किरोन पोलार्ड को लेकर ट्वीट करने के लिए रोहित शर्मा हुए ट्रोल, चौंकाने वाली वजह आई सामने

रोहित शर्मा को ट्विटर पर किया गया ट्रोल
रोहित शर्मा को ट्विटर पर किया गया ट्रोल

किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने आईपीएल (IPL) से संन्यास ले लिया है और अब वो मुंबई इंडियंस (MI) के बैटिंग कोच बन गए हैं। उनके संन्यास के बाद मुंबई इंडियंस के कई वर्तमान और पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दीं। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी पोलार्ड के लिए ट्वीट किया लेकिन उनका ये ट्वीट फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को ट्रोल कर दिया।

अपने खिलाड़ी के संन्यास के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ट्रिब्यूट देते हुए एक पोस्ट किया। रोहित शर्मा ने पोलार्ड के साथ खुद की एक फोटो पोस्ट की और लिखा कि बड़ा आदमी और बड़ा इम्पैक्ट, हमेशा दिल से खेले। मुंबई इंडियंस के लिए एक सच्चा लीजेंड।

रोहित शर्मा को फैंस ने किया ट्रोल

वहीं फैंस को रोहित शर्मा का ये पोस्ट पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा कि जब टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बुरी तरह से हारकर टीम इंडिया बाहर हुई तब रोहित शर्मा की तरफ से एक भी ट्वीट और पोस्ट नहीं आया और अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट को लेकर वो पोस्ट कर रहे हैं। ये काफी शर्मनाक है।

इसी वजह से रोहित शर्मा की हर तरफ से आलोचना होनी चाहिए। टीम इंडिया के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद उन्होंने कोई पोस्ट नहीं किया था लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट को लेकर कर रहे हैं। शर्मनाक।
सेमीफाइनल में मिली हार के बाद रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नहीं आए और ना ही कोई पोस्ट किया था।
मैं इंतजार कर रहा था कि रोहित शर्मा पहले इंडियन क्रिकेट टीम के लिए कोई पोस्ट करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पोलार्ड ने संन्यास को लेकर एक लम्बा पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला। उन्होंने कहा कि वह एक खिलाड़ी के रूप में आईपीएल की चर्चा को मिस करेंगे, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने बहुत गर्व और संतुष्टि के साथ संन्यास लिया है। पोलार्ड ने अपने 12 साल के खेल के दौरान मुंबई इंडियंस के साथ 5 IPL खिताब और 2 चैंपियंस लीग टी20 खिताब जीते।

Quick Links