जब से आईपीएल की शुरुआत हुई है इसमें बल्लेबाज़ों का दबदबा रहा है। फटाफट क्रिकेट के इस प्रारूप में जिस भी टीम की बल्लेबाज़ी मज़बूत होती है, उसके जीतने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में इस लीग में खेलने वाले हर बल्लेबाज़ को पहली गेंद से ही हमलावर रवैया अपनाना पड़ता है और इस दौरान सबसे तेज़ अर्धशतक और शतक के रिकॉर्ड भी बन जाते हैं।
अब तक आईपीएल में सबसे तेज़ 50 रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है जिन्होंने पिछले आईपीएल सीज़न में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक ठोक डाला था।
तो आइये जानते हैं आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज़ों के बारे में
बल्लेबाज | टीम | विपक्षी टीम | गेंदें | साल |
के एल राहुल | किंग्स इलेवन पंजाब | दिल्ली डेयरडेविल्स | 14 | 2018 |
सुनील नारेन | कोलकाता नाइट राइडर्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 15 | 2017 |
यूसुफ पठान | कोलकाता नाइट राइडर्स | सनराइजर्स हैदराबाद | 15 | 2014 |
क्रिस गेल | रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर | पुणे वारियर्स | 17 | 2013 |
एडम गिलक्रिस्ट | डेक्कन चार्जर्स | दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) | 17 | 2009 |
क्रिस मॉरिस | दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) | गुजरात लॉयंस | 17 | 2016 |
सुनील नारेन | कोलकाता नाइट राइडर्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 17 | 2018 |
किरोन पोलार्ड | मुंबई इंडियंस | कोलकाता नाइट राइडर्स | 17 | 2016 |
डेविड मिलर | किंग्स इलेवन पंजाब | राजस्थान रॉयल्स | 19 | 2014 |
रॉबिन उथप्पा | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | किंग्स इलेवन पंजाब | 18 | 2010 |