आईपीएल (IPL) के लिए आरसीबी (RCB) की टीम में एक नए खिलाड़ी को शामिल किया गया है। आरसीबी में न्यूजीलैंड के फिल एलेन को लिया गया है। एक फ्रेंचाइजी रिलीज के अनुसार जोश फिलिप आईपीएल के लिए अनुपलब्ध रहेंगे, ऐसे में आरसीबी ने फिल एलेन को साइन किया है। जोश फिलिप ने पिछले साल आईपीएल में आरसीबी के ही खेला था।आईपीएल 2020 में जोश फिलिप को आरसीबी के लिए 5 मुकाबलों में ही खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उनके बल्ले से महज 78 रन आए थे। दूसरी तरफ फिन एलेन को अब तक आईपीएल में खेलने का अनुभव नहीं है। उन्होंने अब तक 12 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं। उन्हें 20 लाख रूपये बेस प्राइस के साथ खरीदा गया है। फिलिप को भी इसी राशि में रखा गया था। हालांकि फिलिप आईपीएल के लिए अनुपलब्ध क्यों रहेंगे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त हुई टी20 सीरीज में उन्होंने दो बार 40 रन का स्कोर बनाया था।बदलाव के बाद आरसीबी की टीमविराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, फिन एलेन, पवन देशपांडे, शाहबाज़ अहमद, एडम जैम्पा, केन रिचर्डसन, ग्लेन मैक्सवेल, काइल जेमिसन, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डेनियल क्रिस्चन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, हर्शल पटेल।Finn Allen replaces Josh Philippe for #IPL2021. We regret to inform that Josh Philippe has made himself unavailable for IPL 2021 due to personal reasons. As a result, we have picked an exciting top order batsman in Finn Allen.#PlayBold #Classof2021 pic.twitter.com/DaasJ58ngk— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 10, 2021आरसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए फिलिप की जगह एलेन को शामिल करने के बारे में बताया। देखना होगा कि इस नए खिलाड़ी को आरसीबी के लिए कितने मैचों में खेलने का मौका मिलता है।पिछले सीजन की तुलना में इस बार आरसीबी की टीम और ज्यादा गहराई वाली टीम नजर आ रही है। कुछ धाकड़ खिलाड़ियों को लेने के बाद आरसीबी की टीम और ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। ग्लेन मैक्सवेल के आने से बल्लेबाजी क्रम में भी विकल्प बढ़ा है।