"हर कोई एम एस धोनी की तरह मानसिक तौर पर मजबूत नहीं हो सकता है"

Nitesh
एम एस धोनी
एम एस धोनी

भारत के पूर्व क्रिकेटर मनिंदर सिंह (Maninder Singh) ने मेंटल हेल्थ को लेकर अपनी बड़ी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के अचानक क्रिकेट (Cricket) से ब्रेक लेने के बाद मनिंदर सिंह ने मेंटल हेल्थ के बारे में अपनी राय दी है। मनिंदर सिंह के मुताबिक खिलाड़ियों के ऊपर काफी ज्यादा दबाव होता है और हर कोई एम एस धोनी की तरह उसे अच्छे से हैंडल नहीं कर पाता है।

Ad

न्यूज 18 के साथ इंटरव्यू में मनिंदर सिंह से पूछा गया कि क्या एम एस धोनी की तरह एक बार मैदान से बाहर जाने के बाद मीडिया और क्रिकेट को पूरी तरह से कट ऑफ कर देने से मेंटल प्रेशर से छुटकारा पाया जा सकता है तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हर कोई धोनी की तरह मानसिक तौर पर मजबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि एम एस धोनी हमेशा मीडिया और अन्य चीजों से दूर ही रहे हैं। ये उनका एक फंडामेंटल नेचर था।

एम एस धोनी काफी अच्छी तरह से प्रेशर को हैंडल करते हैं - मनिंदर सिंह

उन्होंने कहा "हर कोई एम एस धोनी नहीं हो सकता है क्योंकि सबका बेसिक नेचर अलग-अलग होता है। धोनी अपने शुरूआती दिनों से ही ऐसे रहे हैं। उन्होंने हमेशा यही कहा है कि वो न्यूजपेपर नहीं पढ़ते हैं और ना ही मीडिया को फॉलो करते हैं। ये अपना ध्यान भटकाने वाली चीजों से पीछा छुड़ाने का कारगर तरीका है लेकिन हर कोई इसे नहीं कर सकता है। अगर कोई अपने बेसिक नेचर में बदलाव की कोशिश करता है तो फिर उसके दिमाग पर काफी जोर पड़ता है। इसलिए एम एस धोनी की तरह हर कोई दबाव को नहीं झेल सकता है।"

आपको बता दें कि बेन स्टोक्स ने तत्काल प्रभाव से सभी क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया है। इसी वजह से बेन स्टोक्स अब भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बेन स्टोक्स के जाने से इंग्लैंड की बल्लेबाजी पर असर देखने को मिलेगा। गेंदबाजी में भी इंग्लिश टीम को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। देखना होगा कि बेन स्टोक्स की वापसी कब तक होती है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications