आरपी सिंह के बेटे का इंग्लैंड टीम में हुआ चयन, श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला

Nitesh
हैरी सिंह का चयन इंग्लैंड अंडर-19 टीम में हुआ (Photo Credit - The indian express)
हैरी सिंह का चयन इंग्लैंड अंडर-19 टीम में हुआ (Photo Credit - The indian express)

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह सीनियर के बेटे का सेलेक्शन इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के लिए हो गया है। श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ होम सीरीज के लिए आरपी सिंह सीनियर के बेटे हैरी सिंह का चयन इंग्लैंड टीम में हुआ है।

Ad

आरपी सिंह का सम्बंध लखनऊ से है और उन्होंने 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे मुकाबले खेले थे। इसके बाद वो 90 के आखिर में इंग्लैंड चले गए और वहां पर लंकाशायर काउंटी क्लब की कोचिंग करने लगे। उन्होंने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड में भी कोचिंग का जिम्मा संभाला।

उनके बेटे हैरी सिंह लंकाशायर की सेकेंड इलेवन के लिए बल्लेबाजी की शुरूआत करते हैं। आरपी सिंह ने द इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा 'कुछ दिनों पहले हमें ईसीबी से कॉल आया था कि हैरी का चयन इंग्लैंड अंडर-19 टीम में हो गया है और वो श्रीलंका टीम के खिलाफ सीरीज में हिस्सा लेंगे।'

टॉप लेवल तक पहुंचने के लिए हैरी को काफी कड़ी मेहनत करनी होगी - आरपी सिंह सीनियर

आरपी सिंह के मुताबिक अगर उनके बेटे को टॉप लेवल तक पहुंचना है तो फिर काफी कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा 'ये इतना आसान नहीं है। टॉप लेवल तक पहुंचने के लिए आपको थोड़े लक और काफी ज्यादा रनों की जरूरत होती है। मैंने 90 के दशक में कई क्रिकेटर्स को देखा है जो डोमेस्टिक क्रिकेट में तो जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन इंडियन टीम की तरफ से खेलते हुए वो बुरी तरह फ्लॉप रहे। जैसे-जैसे हैरी बड़े होते जाएंगे उन्हें अपनी बल्लेबाजी में वो तकनीकी सुधार करने होंगे जो हर एक क्रिकेटर करता है।'

आपको बता दें कि इससे पहले आरपी सिंह की बेटी भी लंकाशायर की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुकी हैं। हालांकि उसके बाद उन्होंने मेडिसिन में करियर बनाने का फैसला किया।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications