MS Dhoni Army Post: महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का बड़ा नाम हैं। आज के समय में वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने एक से एक उपलब्धियां हासिल की हैं। क्या आप जानते हैं कि उन्हें उनकी इन्हीं उपलब्धियों के कारण आर्मी में पोस्टेड किया गया है। इसी कड़ी में आपको बताएंगे कि आपके फेवरेट क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आर्मी में किस पद पर हैं या धोनी की आर्मी रैंक क्या है?पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप दिलाकर चैंपियन बनाया, फिर 2011 में 50 ओवरों का वर्ल्ड कप भी जीता।भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर तैनात हैं धोनीआपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट में एक से एक उपलब्धियां हासिल की। उनके नेतृत्व में टीम ने काफी जीत हासिल की। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर हैं। View this post on Instagram Instagram Postपद्म भूषण से सम्मानित किए जा चुके हैं महेंद्र सिंह धोनीपूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।ट्रेनिंग के बाद उन्हें पैरा रेजिमेंट में शामिल किया गयामहेंद्र सिंह धोनी को 2011 में टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया। उसके बाद साल 2015 में धोनी ने ट्रेनिंग की। पैरा फोर्सेज के साथ बेसिक ट्रेनिंग की और पैराशूट से कूदने की स्पेशल ट्रेनिंग की, इन ट्रेनिंग के बाद उन्हें पैरा रेजिमेंट में शामिल किया गया। सूत्रों के मुताबिक, इंडियन आर्मी में एक लेफ्टिनेंट कर्नल की सैलरी 1,21,200 रुपये से 2,12,400 रुपये तक हो सकती है।बचपन का सपना था आर्मी ज्वॉइन करने काएक इंटरव्यू के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने बताया था कि बचपन से ही वो आर्मी में जाना चाहते थे। क्रिकेट में आने के बाद उनका यह सपना भी पूरा हो गया।