एमएस धोनी की कप्तानी को लेकर लालचंद राजपूत ने दी प्रतिक्रिया

महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में भारतीय टीम की कप्तानी पहली बार की थी
महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में भारतीय टीम की कप्तानी पहली बार की थी

भारतीय टीम के पूर्व कोच और मैनेजर लालचंद राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है। लालचंद राजपूत के मुताबिक एमएस धोनी की कप्तानी में राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली का मिश्रण है। धोनी ने 2007 में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी की थी।

Ad

स्पोर्ट्सकीड़ा के फेसबुक पेज पर लाइव बातचीत के दौरान लालचंद राजपूत ने खुलासा किया कि कैसे सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की कप्तानी की लेगेसी को धोनी को लेकर गए।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर लालचंद राजपूत ने कहा,

"सच कहूं, तो वो काफी शांत रहते हैं। एक कप्तान को ग्राउंड पर रहते हुए फैसले लेने होते हैं और वो दो कदम आगे की सोचते हैं। एक चीज जो मुझे उनकी अच्छी लगती है कि वो सोचने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली का मिश्रण है। गांगुली काफी आक्रामक कप्तान थे। वो खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देते थे और उन्होंने भारतीय टीम की मानसिकता में बदलाव किया। धोनी इसी चीज को लेकर गए और अगर उन्हें लगता कि किसी खिलाड़ी में काबिलियत है, वो उन्हें पूरे मौके देने की कोशिश करते थे।"

Ad

धोनी ने कप्तान बनते ही भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया था

2007 टी20 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी को पहली बार भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया। उन्होंने निराश नहीं किया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी कप्तानी में भारत को खिताबी जीत दिलाई। लालचंद राजपूत 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के मैनेजर थे और उन्होंने धोनी को काफी करीब से देखा था।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली भारतीय प्लेइंग इलेवन अब कहां हैं?

आपको बता दें कि भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में काफी सफलता देखी है। धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी (टी20 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीती है। 2016 में कप्तानी छोड़ने के बावजूद उनकी सलाह अभी भी टीम के काफी काम आती है। हालांकि 2019 वर्ल्ड कप के बाद से धोनी क्रिकेट से दूर हैं।

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों की बात की जाएगी, तो निश्चित ही महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आएगा।

यह भी पढ़ें: 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सीनियर प्लेयर्स के नहीं खेलने का कारण सामने आया

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications