आरसीबी के पूर्व ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, IPL में कई टीमों का रह चुके हैं हिस्सा

डेनियल क्रिस्चियन ने किया संन्यास का ऐलान
डेनियल क्रिस्चियन ने किया संन्यास का ऐलान

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी डेनियल क्रिस्चियन (Dan Christian) ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि बिग बैश लीग (BBL) का वर्तमान सीजन समाप्त होने के बाद वो आगे नहीं खेलेंगे। डेनियल क्रिस्चियन इस वक्त बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं। वो दुनिया भर की टी20 लीग्स में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं।

Ad

डेनियल क्रिस्चियन ऑस्ट्रेलिया के एक बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल मिलाकर 405 टी20 मुकाबले खेले और इस दौरान 5809 रन बनाए। वहीं उन्होंने 280 विकेट भी चटकाए। वो दुनिया भर की कई टी20 लीग्स में खेल चुके हैं। आईपीएल में वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं।

डेनियल क्रिस्चियन ने अपने संन्यास को लेकर दी प्रतिक्रिया

डेनियल क्रिस्चियन ने सोशल मीडिया पर ये ऐलान किया कि बीबीएल का ये सीजन उनका आखिरी सीजन है। उन्होंने कहा,

ट्रेनिंग के दौरान मैंने सिडनी सिक्सर्स के साथी खिलाड़ियों को बताया कि वर्तमान बीबीएल सीजन खत्म होने के बाद मैं संन्यास ले लूंगा। उम्मीद है कि इस सीजन हम काफी आगे तक जाएंगे लेकिन अभी तक का सफर काफी शानदार रहा है। मैंने अपने करियर में काफी उपलब्धि हासिल की और कई यादें बनाई जिसका मैं सपना देखा करता था।

आपको बता दें कि डेनियल क्रिस्चियन ने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच 2018 में खेला था। इसके बाद 2021 में ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में उनकी वापसी भी हुई थी। उन्होंने वेस्टइंडीज में कंगारू टीम की तरफ से खेला था। वहीं टी20 टीम में भी उसी वक्त उनकी वापसी हुई थी। वो 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की रिजर्व टीम का भी हिस्सा थे।

संन्यास के बाद क्रिस्चियन कोचिंग में जा सकते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में वो नीदरलैंड के कोचिंग स्टाफ में नजर आए थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications