जन्मदिन स्पेशल- ग्रेम स्मिथ नहीं कर पाते थे जहीर खान का सामना

टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तान का जब जिक्र होता है तो ग्रेम स्मिथ का नाम सबसे ऊपर आता है। इसलिये आज का दिन विश्व क्रिकेट के लिये बेहद खास हो जाता है क्योंकि 1981 में आज ही के दिन विश्व के सबसे महान कप्तान का जन्म हुआ था।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ग्रेम स्मिथ आज 38 वर्ष के हो गये हैं। ग्रेम स्मिथ का जन्म 1 फरवरी 1981 को जोहान्सबर्ग के पास ट्रांसवाला शहर में हुआ था। हैरान कर देने बाली बात ये है कि 2002 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला और सिर्फ 8 टेस्ट मैचों के बाद ही उन्हें अपनी टीम की कप्तानी सौंप दी गई। इसके बाद वो पूरे करियर बतौर कप्तान टीम में खेले।

अंतारष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में स्मिथ 100 से भी ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने बाले कप्तान हैं। स्मिथ ने 108 मैचों में टीम की कप्तानी की। बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले (53) जीतने का रिकॉर्ड भी स्मिथ के ही नाम है। उनकी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी टीम टेस्ट में नंबर 1 बनने में कामयाब हुई।

ग्रेम स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में 117 मैच खेले और 47.76 की औसत से 9265 रन बनाये। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 27 शतक और 38 अर्द्धशतक निकले। बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी स्मिथ का नाम सबसे ऊपर आता हैं। कप्तान के तौर पर ग्रेम स्मिथ ने सर्वाधिक 8,659 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 25 शतक और 36 अर्द्धशतक लगाये। उन्होंने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध केपटाउन में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला।

वनडे क्रिकेट में भी स्मिथ का रुतबा कुछ कम नही रहा है। स्मिथ ने अपने देश के लिए कुल 197 वनडे मैच खेले और 6989 रन बनाये। एकदिवसीय क्रिकेट में स्मिथ के नाम 10 शतक और 47 अर्द्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 33 टी20 मैच भी खेले, जिसमें 31 की औसत से 982 रन बनाये। इनमें 5 अर्धशतक भी शामिल हैं। आईपीएल में भी ग्रेम स्मिथ राजस्थान रॉयल्स और पुणे वारियर्स इंडिया के लिए खेले।

ग्रेम स्मिथ एक चतुर कप्तान और कुशल सलामी बल्लेबाज थे। उनकी कप्तानी का कोई जवाब नहीं था। बड़ी बड़ी से बड़ी टीमें उनकी कप्तानी का तोड़ नहीं निकाल पाती थी, लेकिन, भारत के दिग्गज गेंदबाज जहीर खान के आगे उनकी कभी नही चली। वे जहीर के सबसे पसंदीदा शिकार रहे हैं। जहीर और स्मिथ का सामना कुल 25 बार हुआ, जिसमें 13 बार वो जहीर का शिकार हुये। फिलहाल ग्रेम स्मिथ मौजूदा समय में भी अपने अनुभव को युवा खिलाड़ियों के बीच बाँट रहे हैं और एक एक्सपर्ट के रूप में भी क्रिकेट के साथ जुड़े हुए हैं।

Get Cricket News In Hindi Here.

Quick Links

Edited by Naveen Sharma