साल 2019 में वनडे क्रिकेट की चार सबसे सफल ओपनिंग जोड़ियां 

nand
रोहित शर्मा-केएल राहुल
रोहित शर्मा-केएल राहुल

2-रोहित शर्मा-केएल राहुल

Ad
रोहित शर्मा-केएल राहुल
रोहित शर्मा-केएल राहुल

विश्व कप 2019 में शिखर धवन के चोटिल हो जाने के बाद भारतीय टीम की नई सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी थी। ये जोड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल की थी। इन दोनों खिलाडियों ने साल 2019 में शानदार प्रदर्शन किया। सबसे सफल जोड़ी के मामले में ये दोनों की जोड़ी दूसरे स्थान पर हैं।

Ad

रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत के लिए 10 मैच की 10 पारियों में ओपनिंग की, जिसमे उन्होंने 92.30 की शानदार औसत के साथ 923 रन अपने नाम किये हैं। इस दौरान इन दोनों ने 5 शतकीय साझेदारी भी की और इस बीच इनका आधिकतम स्कोर 227 रन था।

1-जॉनी बेयरस्टो-जेसन रॉय

जॉनी बेयरस्टो-जेसन रॉय
जॉनी बेयरस्टो-जेसन रॉय

जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय इंग्लैंड टीम के एक बहुत ही खतरनाक सलामी जोड़ी हैं। ये दोनों खिलाड़ी बहुत तेजी के साथ रन बनाते हैं।

साल 2019 में इन दोनों बल्लेबाजों की जोड़ी ही सबसे सफल जोड़ी रही, इन्होने 11 मैच की 11 पारियों में 86.63 की शानदार औसत से 942 रन अपने नाम किये हैं, जिसमे 6 शतकीय साझेदारी थी और इस दौरान इनका आधिकतम स्कोर 160 रन रहा है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications