IPL Auction इतिहास में हर सीजन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, मिचेल स्टार्क ने तोड़े सभी रिकॉर्ड 

मिचेल स्टार्क पर जमकर पैसों की बारिश हुई
मिचेल स्टार्क पर जमकर पैसों की बारिश हुई

IPL 2024 के लिए ऑक्शन का आयोजन दुबई में 19 दिसंबर को हुआ, जिसमें 72 खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने अपना हिस्सा बनाया। हर बार की तरह इस बार भी खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश हुई और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने लम्बे समय बाद ऑक्शन में अपना नाम दर्ज कराया था और उन्हें खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी ने दिल खोलकर पैसे लुटाये। स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख की चौंकाने वाली कीमत में अपना हिस्सा बनाया।

Ad

मिचेल स्टार्क के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस 20 करोड़ 50 लाख की कीमत में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा और वह ऑक्शन इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने डैरिल मिचेल को 14 करोड़ की बड़ी राशि दी। भारतीय खिलाड़ी में हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 75 लाख में खरीदा।

इस आर्टिकल में हम उन खिलाड़ियों की लिस्ट आपको बताने जा रहे, जो हर आईपीएल सीजन से पहले ऑक्शन में सबसे महंगे बिके। एमएस धोनी से लेकर मिचेल स्टार्क के अलावा कई बड़े नाम ऐसे रहे, जो अलग-अलग सीजन में फ्रेंचाइजियों के बीच पैसे लुटाने का कारण बने।

आइए नजर डालते हैं IPL के हर ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर:

2008 - एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स) - 6 करोड़

2009 - एंड्रू फ्लिंटॉफ (चेन्नई सुपर किंग्स) और केविन पीटरसन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - 7.55 करोड़

2010 - किरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस) और शेन बॉन्ड (कोलकाता नाईट राइडर्स) - 4.8 करोड़

2011 - गौतम गंभीर (कोलकाता नाइट राइडर्स) - 11.04 करोड़

2012 - रविंद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स) - 9.72 करोड़

2013 - ग्लेन मैक्सवेल (मुंबई इंडियंस) - 5.3 करोड़

2014 - युवराज सिंह (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - 14 करोड़

2015 - युवराज सिंह (दिल्ली कैपिटल्स) - 16 करोड़

2016 - शेन वॉटसन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - 9.5 करोड़

2017 - बेन स्टोक्स (राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स) - 14.5 करोड़

2018 - बेन स्टोक्स (राजस्थान रॉयल्स) - 12.5 करोड़

2019 - जयदेव उनादकट (राजस्थान रॉयल्स) और वरुण चक्रवर्ती (पंजाब किंग्स) - 8.4 करोड़

2020- पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स) - 15.5 करोड़

2021 - क्रिस मॉरिस (राजस्थान रॉयल्स) - 16.25 करोड़

2022 - इशान किशन (मुंबई इंडियंस) - 15.25 करोड़

2023 - सैम करन (पंजाब किंग्स) - 18.50 करोड़

2024 - मिचेल स्टार्क (कोलकाता नाइट राइडर्स) - 24.75 करोड़

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications