भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट 

रोहित शर्मा और विराट कोहली
रोहित शर्मा और विराट कोहली

भारतीय टीम (Indian Team) ने अपना पहला वनडे मुकाबला 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। भारत को वनडे इंटरनेशनल में पहली जीत 1975 वर्ल्ड कप में ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ मिली थी। 1983 में भारत ने कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था। इसके बाद भारतीय टीम ने 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी वर्ल्ड कप जीता।

1974 से लेकर मौजूदा समय को देखा जाए, तो वनडे खेलने का तरीका काफी बदल गया है। इसी तरह भारतीय टीम का दबदबा भी काफी बढ़ गया है। वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाना हो या सबसे ज्यादा शतक, यह दोनों रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम ही हैं।

सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 18426 रन बनाए, जिसमें 49 शतक शामिल हैं। भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं, वनडे में उनके 43 शतक हैं। इसके अलावा दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी 29 शतक लगाए हैं।

भारतीय वनडे टीम के इतिहास में अभी तक 39 खिलाड़ियों ने शतक लगाए हैं, जिसमें सर्वाधिक स्कोर रोहित शर्मा का हैं। रोहित ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264* रनों की शानदार पारी थी।

आइए नजर डालते हैं वनडे में भारत के लिए शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर:

1- रोहित शर्मा- 29 शतक (264* सर्वाधिक स्कोर)

2- वीरेंदर सहवाग- 15 शतक (219 सर्वाधिक स्कोर)

3- सचिन तेंदुलकर- 49 शतक (200* सर्वाधिक स्कोर)

4- विराट कोहली- 43 शतक (183 सर्वाधिक स्कोर)

5- सौरव गांगुली- 22 शतक (183 सर्वाधिक स्कोर)

6- महेंद्र सिंह धोनी- 10 शतक (183* सर्वाधिक स्कोर)

7- कपिल देव- 1 शतक (175* सर्वाधिक स्कोर)

8- दिनेश मोंगिया- 1 शतक (159* सर्वाधिक स्कोर)

9- राहुल द्रविड़- 12 शतक (153 रन सर्वाधिक स्कोर)

10- मोहम्मद अजहरुद्दीन- 9 शतक (153* सर्वाधिक स्कोर)

11- युवराज सिंह- 14 शतक (150 सर्वाधिक स्कोर)

12- गौतम गंभीर- 11 शतक (150* सर्वाधिक स्कोर)

13- शिखर धवन- 17 शतक (143 सर्वाधिक स्कोर)

14- नवजोत सिंह सिद्धू- 6 शतक (134* सर्वाधिक स्कोर)

15- वीवीएस लक्ष्मण- 6 शतक (131 सर्वाधिक स्कोर)

16- अंबाती रायडू- 3 शतक (124* सर्वाधिक स्कोर)

17- कृष्णम्माचारी श्रीकांत- 4 शतक (123 सर्वाधिक स्कोर)

18- यूसुफ पठान- 2 शतक (123* सर्वाधिक स्कोर)

19- केदार जाधव- 2 शतक (120 सर्वाधिक स्कोर)

20- अजय जडेजा- 6 शतक (119 सर्वाधिक स्कोर)

21- सुरेश रैना- 5 शतक (116 सर्वाधिक स्कोर)

22- वेंकट रमन- 1 शतक (114 सर्वाधिक स्कोर)

23- केएल राहुल- 5 शतक (112 सर्वाधिक स्कोर

24- अजिंक्य रहाणे- 3 शतक (111 सर्वाधिक स्कोर)

25- मोहम्मद कैफ - 2 शतक (111* सर्वाधिक स्कोर)

26- रवि शास्त्री- 4 शतक (109 सर्वाधिक स्कोर)

27- विनोद कांबली- 2 शतक (106 सर्वाधिक स्कोर)

28- मनोज प्रभाकर- 2 शतक (106 सर्वाधिक स्कोर)

29- संजय मांजरेकर- 1 शतक (105 सर्वाधिक स्कोर)

30- दिलीप वेंगसरकर- 1 शतक (105 सर्वाधिक स्कोर)

31 -मनोज तिवारी- 1 शतक (104* सर्वाधिक स्कोर)

32- मनीष पांडे- 1 शतक (104* सर्वाधिक स्कोर)

33- श्रेयस अय्यर- 1 शतक (103 सर्वाधिक स्कोर)

34- सुनील गावस्कर- 1 शतक (103* सर्वाधिक स्कोर)

35- मोहिंदर अमरनाथ- 2 शतक (102* सर्वाधिक स्कोर)

36- रमन लांबा- 1 शतक (102 सर्वाधिक स्कोर)

37- चेतन शर्मा- 1 शतक (101 सर्वाधिक स्कोर)

38- हेमंग बदानी- 1 शतक (100 सर्वाधिक स्कोर)

39- रॉबिन सिंह- 1 शतक (100 सर्वाधिक स्कोर)

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications