97 रन, 2011 वर्ल्ड कप फाइनल
श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की इस पारी को सबसे ख़ास माना जा सकता है। भारत के दोनों ओपनर जल्दी आउट हो गए थे उसके बाद गौतम गंभीर ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए 97 रन बनाए। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर उन्होंने अहम साझेदारियां की और टीम ने वर्ल्ड कप पर कब्जा कर लिया। गंभीर के लिए भी शायद यह सबसे ख़ास पारी होगी।