गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर किया एक खुलासा

 गौतम गंभीर-महेंद्र सिंह धोनी
गौतम गंभीर-महेंद्र सिंह धोनी

गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ घरेलू क्रिकेट में बिताए समय को याद किया है। गौतम गंभीर ने कहा कि एक महीने तक मैं महेंद्र सिंह धोनी का रूममेट था। इसके अलावा गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि धोनी को अद्भुत टीम मिली और वे इसे लेकर काफी भाग्यशाली रहे।

एक रिपोर्ट के अनुसार गौतम गंभीर ने कहा कि धोनी और मैं एक ही कमरे में रहते थे और यह छोटा कमरा था। घरेलू क्रिकेट का वह समय काफी शानदार था, हम दोनों युवा खिलाड़ी थे।

यह भी पढ़ें:सुनील गावस्कर ने नासिर हुसैन की बातों को बकवास कहा

गौतम गंभीर और धोनी नीचे सोते थे

 धोनी-गम्भीर
धोनी-गम्भीर

गौतम गंभीर ने पुराने समय को याद करते हुए कहा कि कमरे का साइज छोटा होने के कारण बैड बाहर रखकर हम जमीन पर गद्दे डालकर सोते थे। हम दोनों उस समय धोनी के बालों के बारे में बात करते थे क्योंकि उनके बाल उस समय काफी लम्बे थे।

गौतम गंभीर ने धोनी की कप्तानी के दौर को भी याद करते हुए कहा कि उन्हें एक शानदार टीम की कप्तानी करने का मौका मिला था। इस मामले में उनकी किस्मत अच्छी रही। सौरव गांगुली को एक मुश्किल टीम मिली थी। टेस्ट क्रिकेट में धोनी की सफलता के पीछे गौतम गंभीर ने जहीर खान जैसे दिग्गज गेंदबाज का हाथ माना। उन्होंने कहा कि जहीर खान एक दिग्गज गेंदबाज रह और धोनी को उनसे टेस्ट क्रिकेट में लाभ मिला।

गौरतलब है कि गौतम गंभीर और धोनी ने मिलकर भारत को 2011 विश्वकप के फाइनल मैच में जीत दिलाई थी। दोनों ने लम्बे समय तक क्रीज पर रूककर लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था। गौतम गंभीर ने उस मैच में 97 रन की पारी खेली थी। धोनी ने नाबाद 91 रन बनाए थे। पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद धोनी भारतीय टीम से बाहर हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma