4 विदेशी खिलाड़ी जो IPL 2025 में पंजाब किंग्स की स्टार्टिंग प्लेइंग 11 में आ सकते हैं नजर 

 ग्लेन मैक्सवेल की पंजाब किंग्स में फिर से वापसी हुई है (Photo Credit: Getty Images, iplt20.com)
ग्लेन मैक्सवेल की पंजाब किंग्स में फिर से वापसी हुई है (Photo Credit: Getty Images, iplt20.com)

4 overseas players likely to start for PBKS in IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले ही पंजाब किंग्स ने नई शुरुआत के संकेत दे दिए थे। टीम ने सबसे पहले अपना हेड कोच बदला और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग को जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद रिटेंशन में सिर्फ दो खिलाड़ियों को ही रिटेन किया, जिसमें प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह का नाम शामिल रहा। पीबीकेएस ने अन्य सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था, इसी वजह से मेगा ऑक्शन में सबसे बड़ी पर्स वैल्यू के साथ उतरी थी। इसका फायदा भी फ्रेंचाइजी को मिला और उसने कुछ जबरदस्त खिलाड़ियों को खरीदकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया, जिसमें सबसे महंगे श्रेयस अय्यर रहे। श्रेयस को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा।

Ad

इसके अलावा पंजाब की टीम ने अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को भी 18-18 करोड़ में खरीदा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस भी स्क्वाड में शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में मैक्सवेल और स्टोइनिस के अलावा मार्को यानसेन, लोकी फर्ग्यूसन, जोश इंग्लिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, आरोन हार्डी और जेवियर बार्टलेट भी शामिल हैं। ऐसे में किन चार विदेशी खिलाड़ियों को स्टार्टिंग प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी, इसका जिक्र हम इस आर्टिकल में करने जा रहे हैं।

4. लोकी फर्ग्यूसन

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद उन्हें मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा। फर्ग्यूसन आईपीएल 2025 में अर्शदीप सिंह के साथ तेज गेंदबाजी विभाग में पंजाब किंग्स के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। उनके पास तेज गति है और इससे निश्चित रूप से बल्लेबाजों को परेशानी हो सकती है।

3. मार्को यानसेन

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसेन भी इस बार पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। इससे पहले यानसेन सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। इस खिलाड़ी के पास बल्ले और गेंद दोनों से ही मैच में प्रभाव डालने की क्षमता है। यानसेन अपने लंबे कद के कारण अतिरिक्त उछाल प्राप्त करते हैं, जिससे बल्लेबाजों के लिए उनका सामना करना आसान नहीं होता। वहीं निचले क्रम में यानसेन तेजी से रन भी बना सकते हैं।

2. ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल में पंजाब किंग्स से पुराना नाता है। मैक्सवेल ने कई सीजन इस टीम के लिए खेले हैं लेकिन पिछले कुछ समय से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में थे। हालांकि, एक बार फिर पंजाब की फ्रेंचाइजी ने अपने इस पुराने खिलाड़ी पर भरोसा दिखाया है। मैक्सवेल के पास अकेले दम पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विरोधी टीम से मैच छीनने की क्षमता है। इसके अलावा वह अपनी स्पिन गेंदबाजी से भी प्रभाव डालने में माहिर हैं।

1. मार्कस स्टोइनिस

ऑस्ट्रेलिया के ही मार्कस स्टोइनिस भी पंजाब किंग्स में शामिल हैं। स्टोइनिस पिछले कुछ सीजन से लगातार आईपीएल में खेल रहे हैं। पंजाब किंग्स स्टोइनिस को टॉप ऑर्डर में आजमा सकती है। इसके अलावा वह जरूरत पड़ने पर मध्यक्रम में भी खेल सकते हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ स्टोइनिस मध्यम गति से गेंदबाजी भी करते हैं, जिससे पेस अटैक मजबूत होगा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications