जन्मदिन की पार्टी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल का हुआ एक्सीडेंट, लंबे समय के लिए हुए बाहर

Nitesh
Australia v Ireland - ICC Men
Australia v Ireland - ICC Men's T20 World Cup

ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई और अब उन्हें एक और बड़ा झटका लग गया है। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) चोटिल होकर लंबे समय के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। ग्लेन मैक्सवेल एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान गिर गए और इसी वजह से उनका पैर टूट गया और अब वो काफी समय तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।

Ad

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्लेन मैक्सवेल को लेकर जो जानकारी दी है उसके मुताबिक मैक्सवेल एक बर्थडे पार्टी के लिए मेलबर्न में थे और इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया और उनकी टांग टूट गई। अब वो पूरे समर सीजन से बाहर हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि जो शख्स बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा था उसके साथ बैकयार्ड में ग्लेन मैक्सवेल दौड़ रहे थे और इसी दौरान स्लिप होकर गिर पड़े और उनकी टांग फ्रैक्चर हो गई।'

Ad

बिग बैश लीग से भी बाहर हो सकते हैं ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल अब इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा वो पूरे बीबीएल से भी बाहर हो सकते हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि उनकी रिकवरी टाइमलाइन क्या रहती है। इसका पता आने वाले हफ्तों में ही लग पाएगा। मैक्सवेल के अब भारत दौरे को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या वो फरवरी में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज तक फिट हो पाएंगे या नहीं।

मैक्सवेल की इंजरी को लेकर नेशनल सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा 'ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण एक्सीडेंट था और हमें मैक्सवेल के लिए दुख हो रहा है। पिछले कुछ मैचों से वो बेहतरीन फॉर्म में थे। वो हमारी सफेद गेंद की क्रिकेट का एक अहम हिस्सा हैं। उनकी रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के दौरान हम उन्हें लगातार सपोर्ट करते रहेंगे।'

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications