ग्लेन मैक्सवेल का शर्मनाक आंकड़ा, आईपीएल की पिछली छह पारियों में बना पाए हैं सिर्फ इतने रन

ग्लेन मैक्सवेल बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं (Photo Credit - BCCI)
ग्लेन मैक्सवेल बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं (Photo Credit - BCCI)

आईपीएल 2024 (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम (RCB) लगातार मुकाबले हार रही है। इसकी बड़ी वजह ये है कि टीम की ना तो गेंदबाजी अच्छी जा रही है और ना ही बल्लेबाज उतना बेहतर कर पा रहे हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) के अलावा बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का मिडिल ऑर्डर में आकर रन ना बनाना भी आरसीबी को काफी भारी पड़ रहा है। मैक्सवेस लगातार फ्लॉप हो रहे हैं और आरसीबी लगातार हार रही है।

ग्लेन मैक्सवेल इस सीजन एक भी मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। वो दो बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्लेन मैक्सवेल का फॉर्म कितना खराब रहा है। अगर हम ग्लेन मैक्सवेल की पिछली कुछ पारियों पर नजर डालें तो वो सुपर फ्लॉप रहे हैं।

ग्लेन मैक्सवेल पिछली कुछ पारियों में सुपर फ्लॉप रहे हैं

ग्लेन मैक्सवेल पिछली छह पारियों में सिर्फ 43 रन ही बना पाए हैं। उनका औसत मात्र 7 का है और इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ग्लेन मैक्सवेल कितना खराब खेल रहे हैं। इस आईपीएल सीजन पांच मैचों में से वो सिर्फ एक ही बार दहाई का आंकड़ा क्रॉस कर पाए हैं। इसी वजह से आरसीबी को लगातार हार भी मिली है। मैक्सवेल से जिस तरह की उम्मीद की जाती है कि वो आकर काफी धुआंधार पारी खेलेंगे, वैसा वो नहीं कर पाए हैं। ऐसे में आरसीबी उतने रन नहीं बना पाती है, जितना एक मैच जीतने के लिए चाहिए होता है।

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने बेंगलुरु को 6 विकेट से बुरी तरह हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने विराट कोहली के जबरदस्त शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने इस टार्गेट को बेहद आसानी से 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।

Quick Links

App download animated image Get the free App now