भारतीय टीम की कप्तानी का असर रोहित शर्मा के आईपीएल परफॉर्मेंस पर दिख रहा है, ग्रीम स्मिथ का बयान

रोहित शर्मा का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है (Photo Credit - IPLT20)
रोहित शर्मा का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है (Photo Credit - IPLT20)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) ने आईपीएल 2022 (IPL) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम का कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा पहली बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी कर रहे हैं और इसका असर उनके परफॉर्मेंस पर साफ दिख रहा है।

रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2022 में अच्छा नहीं रहा है। टीम को अभी तक पांच मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है और इसी वजह से वो प्वॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर हैं। टीम की लगातार हार को लेकर रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

रोहित शर्मा शायद मानसिक दबाव में हैं - ग्रीम स्मिथ

ग्रीम स्मिथ का मानना है कि भारतीय टीम का कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा के ऊपर मानसिक दबाव काफी ज्यादा हो गया है। क्रिकेट डॉट कॉम की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा,

रोहित शर्मा टॉप ऑर्डर में एक अलग तरह की एनर्जी लेकर आते हैं। अगर उन्हें अच्छी शुरूआत मिलती है तो बाकी खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका मिलता है। जब रोहित शर्मा रन बनाते हैं तो मुंबई इंडियंस ज्यादातर मुकाबले जीतती है। भारत का कप्तान बनने के बाद ये पहली बार है जब वो मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। क्या उनके ऊपर कोई मानसिक असर पड़ा है ? इस पहलू पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
रोहित शर्मा टीम के एक अहम प्लेयर हैं। आपके पास इशान किशन हैं, वहीं सूर्यकुमार यादव कुछ मैचों तक चोटिल थे। अब वो आकर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा आपके पास पोलार्ड जैसा फिनिशर हैं। डेवाल्ड ब्रेविस जैसे बल्लेबाज हैं, तो कुल मिलाकर आपकी बल्लेबाजी काफी शानदार है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Be the first one to comment