पुलिस को मारने वाली वीडियो पर भड़के हरभजन सिंह, ट्विटर पर निकाला गुस्सा

हरभजन सिंह
हरभजन सिंह

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने एक वायरल वीडियो को लेकर नाराजगी जताई है। इस वीडियो में एक पुलिसवाले को पीटा जा रहा था। इस वीडियो को लेकर ही हरभजन सिंह खासे नाराज नजर आए।

भारत में अभी 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में लोगों को घर से निकलने के लिए मना किया गया है। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों से घर पर रहने की अपील की है। इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पुलिसकर्मियों पर हमला किया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर ही हरभजन सिंह ने ट्वीट किया है।

ये भी पढ़ें: केदार जाधव ने जन्मदिन के दिन किया रक्तदान, वीडियो वायरल

इस 29 सेकेंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक पुलिसकर्मी पर हमला कर रहे हैं। वे पुलिसकर्मी को थप्पड़ भी मारते हैं। इसी बीच पुलिसकर्मी गिर भी जाता है। और जब यह पूरा घटनाक्रम हो रहा था तो लोग तमाशबीन बनकर खड़े-खड़े तमाशा देख रहे थे।

इस वीडियो के साथ हरभजन सिंह ने लिखा है कि हमें पुलिस के प्रति अपने कमबख्त रवैये को बदलना होगा। यह मत भूलो कि वे अपना जीवन बचाने के लिए अपना जीवन दांव पर लगा रहे हैं। उनके पास भी परिवार हैं, लेकिन वे राष्ट्र के लिए अपना कर्तव्य निभा रहे हैं..क्या हम सभी सिर्फ घर पर रह सकते हैं और बेहतर कल के लिए समझदार बन सकते हैं। प्लीज समझदार बनें। इस ट्वीट के साथ उन्होंने गुस्से वाले इमोजी भी बनाई है।

हरभजन सिंह लगातार सामाजिक मुद्दों पर बोलते आए हैं। इस लॉकडाउन पर भी उन्होंने ट्वीट करने के अलावा लोगों से दूरी बनाकर रखने की अपील भी की थी। इसके साथ ही उन्होंने अन्य जागरुकता फैलाने वाले और घर के अंदर बने रहने वाले ट्वीट को रिट्वीट भी किए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता